1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब 27 अप्रैल को रिलीज होगी ‘दास देव’

अब 27 अप्रैल को रिलीज होगी ‘दास देव’

 Published : Apr 18, 2018 10:33 am IST,  Updated : Apr 18, 2018 10:33 am IST

'दास देव' एक राजनीतिक प्रेम कहानी है जिसमें राहुल भट, रिचा चड्ढा और अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 20 अप्रैल को रिलीज होने पर इसकी टक्कर 'बियांड द क्लाउड्स' और 'नानू की जानू' से होती।

दास देव- India TV Hindi
दास देव

मुंबई: ऋचा चड्ढा और राहुल भट्ट की फिल्म ‘दास देव’ की रिलीज कई बार टल चुकी है, अब एक बार फिर से फिल्म की रिलीज आगे बढ़ गई है। पहले यह फिल्म 23 मार्च को रिलीज होने वाली थी, बाद में इसे खिसकाकर 20 अप्रैल कर दिया गया था। अब एक बार फिर से फिल्म की रिलीज तारीख आगे खिसका दी गई है। अब यह फिल्म 27 अप्रैल को रिलीज होगी। इस दिन किसी और फिल्म के रिलीज नहीं होने से इसके निर्माता खुश हैं।

'सप्तऋषि सिनेविजन' के निर्माता संजीव कुमार ने कहा, "मुझे अपने रिलीज सहयोगियों, प्रस्तोताओं और वितरकों पर विश्वास है। मुझे विश्वास है कि उन्होंने अच्छा काम किया है। अब फिल्म की कई फिल्मों से टकराहट नहीं होगी और हर निर्माता की तरह मेरा भी सपना है कि मेरी फिल्म खूब चले।"

'दास देव' एक राजनीतिक प्रेम कहानी है जिसमें राहुल भट, ऋचा चड्ढा और अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 20 अप्रैल को रिलीज होने पर इसकी टक्कर 'बियांड द क्लाउड्स' और 'नानू की जानू' से होती।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन