1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Dabangg 3 New Poster: सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा का पोस्टर शेयर करते हुए फैंस से पूछा- स्वागत नहीं करोगे रज्जो का!

Dabangg 3 New Poster: सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा का पोस्टर शेयर करते हुए फैंस से पूछा- स्वागत नहीं करोगे रज्जो का!

 Published : Oct 21, 2019 02:49 pm IST,  Updated : Oct 21, 2019 02:52 pm IST

सलमान खान और 'दबंग 3' में विलेन का रोल निभा रहे साउथ स्टार सुदीप किच्चा का लुक पहले ही सामने आ चुका है।

Sonakshi Sinha look in Dabangg 3- India TV Hindi
Sonakshi Sinha look in Dabangg 3

स्वागत नहीं करोगे रज्जो का? जी हां, सलमान खान की अपकमिंग मूवी 'दबंग 3' का नया पोस्टर सामने आया है, जिसमें चुलबुल पांडे की पत्नी रज्जो यानी सोनाक्षी सिन्हा दबंग अंदाज़ में दिखाई दे रही हैं।

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पुलिस की वर्दी में नज़र आ रहे हैं। वो सोनाक्षी के पोस्टर को देखकर कह रहे हैं, 'ये हैं हमारी सुपर सेक्सी मिसेज रज्जो... वाह क्या बात है... अभी भी हमारी हबीबी!'

Assembly Elections 2019: धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, ऋतिक रोशन और दीपिका समेत बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने डाला वोट

इसके बाद सलमान ने सोनाक्षी का पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया। सोनाक्षी के लुक की बात करें तो वो दबंग लुक में भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साड़ी पर शर्ट और चश्मा उन पर खूब जंच रहा है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही सलमान खान और 'दबंग 3' में विलेन का रोल निभा रहे साउथ स्टार सुदीप किच्चा का लुक सामने आया था। ये फिल्म 20 दिसंबर 2019 को रिलीज हो रही है। इसमें महेश मांजरेकर की बेटी सई डेब्यू कर रही हैं।

Laal Kaptaan Box Office Collection Day 3: सैफ अली खान की मूवी 'लाल कप्तान' की तीसरे दिन हुई इतनी कमाई

'दबंग 3' के अलावा सलमान खान जल्द ही 'राधे' मूवी में नज़र आएंगे, जो अगले साल ईद पर रिलीज होगी। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन