1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विदेश में 1000 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म बनी ‘दंगल’, पढिए ‘बाहुबली 2’ से तुलना पर क्या बोले आमिर

विदेश में 1000 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म बनी ‘दंगल’, पढिए ‘बाहुबली 2’ से तुलना पर क्या बोले आमिर

 Published : May 25, 2017 01:52 pm IST,  Updated : May 25, 2017 01:53 pm IST

एस एस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' ने कमाई के मामले में सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। बाहुबली 2 का पीछा करते हुए आमिर खान की फिल्म 'दंगल' ने भी चीन में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

dangal- India TV Hindi
dangal Image Source : PTI

मुंबई: एस एस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' ने कमाई के मामले में सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। भारत में फिल्म की कमाई 1000 करोड़ रुपये के पार हो गई है। ओवरऑल फिल्म ने 1500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

वहीं दूसरी तरफ अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ ने चीन में दंगल मचा रखा है। दंगल ने चीन में 1022 करोड़ का कारोबार कर लिया है। फिल्म अभी भी जिस तेजी से चल रही है, ऐसा लग रहा है यह फिल्म बाहुबली 2 को भी पीछे छोड़ देगी। दंगल ने भारत बाहुबली 2 को छोड़कर सारी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और चीन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।

dangal
Image Source : PTIdangal

इस बारे में सुरपरस्टार आमिर खान ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि उनकी फिल्म 'दंगल' और एस.एस. राजामौली की 'बाहुबली-2 : द कनक्लूजन' की तुलना करना ठीक नहीं है। दोनों फिल्में अलग तरह की हैं। दोनों फिल्मों ने दुनियाभर में 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।

आमिर ने यहां बुधवार को कहा, "मैं खुश हूं कि 'दंगल' को चीन और दुनियाभर में सराहा गया। मुझे नहीं लगता कि हम दोनों फिल्मों की तुलना कर सकते हैं। 'बाहुबली 2' सफल फिल्म है। मैंने इसे अभी तक नहीं देखा है, लेकिन इसके बारे में बहुत कुछ सुना है। मैं राजामौली और पूरी टीम को बधाई देना चाहूंगा।"

dangal
Image Source : PTIdangal

उन्होंने सचिन तेंदुलकर की 'सचिन : ए मिलियन ड्रीम्स' के प्रीमियर के दौरान कहा, "मुझे लगता है कि हमें 'दंगल' और 'बाहुबली 2' के बीच तुलना नहीं करनी चाहिए, क्योंकि दोनों फिल्में अलग तरह की हैं। दोनों फिल्मों ने दुनियाभर में छाप छोड़ी है। मुझे 'बाहुबली' पर भी गर्व है।"

आपको बता दें, दंगल की सफलता को देखते हुए जल्द ही बाहुबली 2 को भी चीन में रिलीज करने की घोषणा हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि चीन में कुछ सप्ताह पहले रिलीज हुई 'दंगल' को काफी सराहा जा रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन