1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन ने दीपिका पादुकोण को एयरपोर्ट पर सिखाया 'धीमे धीमे' गाने का डांस स्टेप, देखें वायरल Video

कार्तिक आर्यन ने दीपिका पादुकोण को एयरपोर्ट पर सिखाया 'धीमे धीमे' गाने का डांस स्टेप, देखें वायरल Video

 Published : Dec 01, 2019 10:49 am IST,  Updated : Dec 01, 2019 10:55 am IST

कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांड की अपकमिंग मूवी 'पति पत्नी और वो' 6 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। 

Kartik Aaryan and Deepika Padukone- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन और दीपिका पादुकोण

मुंबई: कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांड की अपकमिंग मूवी 'पति पत्नी और वो' 6 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। ऐसे में फिल्म की स्टार कास्ट जोरशोर से प्रमोशन में जुटी हुई है। इसके गाने 'धीमे धीमे' को काफी पसंद किया जा रहा है। इसका क्रेज इतना जबरदस्त है कि सोशल मीडिया पर #DheemeDheemeChallenge भी काफी पॉपुलर हो रहा है। इस बीच दीपिका पादुकोण ने कार्तिक से इंस्टाग्राम पर डिमांड की थी कि वो उन्हें इस गाने के डांस स्टेप्स सिखाएं। ऐसे में जब रविवार की सुबह कार्तिक एयरपोर्ट पर दीपिका से मिले तो उन्होंने अपना वादा पूरा करते हुए उन्हें स्टेप सिखाया।

सोशल मीडिया पर दीपिका और कार्तिक का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों ही स्टार्स कूल अंदाज में नज़र आएं। इस दौरान उन्होंने ढेर सारी मस्ती भी की। 

Munna Badnaam Hua Song Out: सलमान खान-प्रभुदेवा की जुगलबंदी के साथ वरीना हुसैन का तड़का

दरअसल, दीपिका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन से डिमांड की थी कि वो उन्हें 'पति पत्नी और वो' के गाने 'धीमे धीमे' के डांस स्टेप सिखाएं। कार्तिक ने भी जवाब देते हुए कहा था कि वो उन्हें जरूर सिखाएंगे, लेकिन किसी को उम्मीद नहीं थी कि वो अपना वादा इतनी जल्दी निभाएंगे। 

एक बार फिर एक्शन मूवी में स्टंट करते दिखाई देंगे जॉन अब्राहम, 'अटैक' की रिलीज डेट आई सामने

 

बता दें कि 'पति पत्नी और वो' 6 दिसंबर 2019 को रिलीज हो रही है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही 'छपाक' और '83' में नज़र आएंगी। वहीं, कार्तिक आर्यन 'पति पत्नी..' के अलावा जल्द ही 'लव आजकल 2', 'दोस्ताना 2' और 'भुलभुलैया 2' में नज़र आएंगे। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन