1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ... जब भूल गईं दीपिका पादुकोण कि वो शादीशुदा हैं, देखें ये Viral Video

... जब भूल गईं दीपिका पादुकोण कि वो शादीशुदा हैं, देखें ये Viral Video

 Published : Sep 16, 2019 10:56 pm IST,  Updated : Sep 16, 2019 10:59 pm IST

रणवीर और दीपिका ने पिछले साल नवंबर महीने में इटली में शादी की थी, जिसमें सिर्फ करीबी लोग शामिल हुए थे।

Deepika Padukone and Ranveer Singh - India TV Hindi
Deepika Padukone and Ranveer Singh 

मुंबई: बॉलीवुड के नंबर वन एक्टर्स रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की शादी पिछले साल नवंबर महीने में हुई थी। दोनों ने इटली में सात फेरे लिए थे और अभी एक-दूसरे के साथ बेहद खुश हैं। इस शादी को एक साल पूरे होने को आए हैं, लेकिन दीपिका हाल ही में ये बात भूल गईं कि वो शादीशुदा हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल, दीपिका एक इवेंट में शामिल हुईं, जहां वो अपने विचार व्यक्त कर रही थीं। वो खुद के बारे में बात करते हुए कहती हैं, 'मैं एक बेटी हूं, बहन हूं और एक्टर हूं..।' जब दीपिका रुकती हैं तो शो की होस्ट उन्हें याद दिलाती है कि वह एक पत्नी भी हैं। इस पर दीपिका हंस देती हैं और कहती हैं, 'मैं भूल ही गई थी कि मैं एक पत्नी भी हूं।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही '83' मूवी में रणवीर सिंह के साथ नज़र आएंगी। इसके अलावा वो 'छपाक' मूवी में एसिड अटैक सर्वाइवर के रोल में दिखेंगी।

Also Read:

Bigg Boss 11 की विनर शिल्पा शिंदे के आरोपों का CINTAA ने दिया जवाब, कहा- 'हमारे पास समय नहीं...'

शूटिंग के बीच में ही इस शख्स का पैर पकड़कर जमीन पर बैठ गए रणवीर सिंह, फोटो हुई वायरल

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन