1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'छपाक' की शूटिंग के दौरान इस वजह से इमोशनल हुईं दीपिका पादुकोण

'छपाक' की शूटिंग के दौरान इस वजह से इमोशनल हुईं दीपिका पादुकोण

 Published : May 31, 2019 07:06 am IST,  Updated : May 31, 2019 07:06 am IST

दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म छपाक की शूटिंग शुरू हो गई है। शूट के पहले ही दिन दीपिका पादुकोण इमोशनल हो गई थीं।

Deepika padukone- India TV Hindi
Deepika padukone Image Source : INSTAGRAM

लंबे समय से फिल्मों से दूर दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) फिल्म छपाक(Chapaak) से वापसी कर रही हैं। छपाक में वह एक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और शूट के पहले ही दिन दीपिका सेट पर इमोशनल हो गई थीं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की कहानी बहुत इमोशनल है। फिल्म के पहले ही सीन को शूट करते हुए दीपिका इमोशनल हो गई थीं। जिसके बाद उन्होंने खुद को संभाला और सीन को पूरा किया।

आपको बता दें छपाक एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। जिसमें लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ विक्रांत मेसी नजर आने वाले हैं। फिल्म को मेघना गुलजार डायरेक्ट करने जा रही हैं और दीपिका इसी फिल्म से प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू करने जा रही हैं। यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

फिल्म की शूटिंग शुरू होने पर फिल्म में दीपिका पादुकोण का लुक शेयर किया गया था। शूटिंग के दौरान की कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

आपको बता दें 'पद्मावत' के बाद से दीपिका पादुकोण किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। मेघना गुलजार ने दीपिका को पद्मावत की रिलीज के समय ही छपाक के लिए अप्रोच किया था। 

Also Read:

अजय देवगन ने पिता वीरू देवगन के निधन के समय साथ देने के लिए दोस्तों और फैन्स को कहा- शुक्रिया

बिग बॉस 13' में सलमान खान को चाहिए फीमेल को-होस्ट?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन