पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का प्रकोप है, और भारत में भी कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया गया है। आम इंसान से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक हर कोई अपने घर में ही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी लॉकडाउन में अपने पति रणवीर सिंह के साथ ही हैं। ऐसे में दीपिका हर दिन कुछ ना कुछ क्रिएटिव करती रहती हैं। दीपिका अपने इंस्टाग्राम पर अपनी क्रिएटिविटी शेयर भी करती हैं। आज दीपिका ने पति के माथे पर हस्बैंड का स्टिकर लगा दिया। दीपिका पादुकोण ने खुद ये तस्वीर इंस्टाग्रा पर पोस्ट क
Related Stories
दीपिका इससे पहले भी इंस्टाग्राम पर लॉकडाउन में अपने डेली के रुटीन की तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। देखिए-
हाल ही में एक इंटरव्यू में, दीपिका से पूछा गया कि स्थिति नियंत्रण में आने के बाद वह पहली चीज क्या करेंगी। तो अभिनेत्री ने साझा किया, “शायद मैं अपने माता-पिता से मिलने जाऊंगी क्योंकि मैं असल में उनसे मिलने के लिए बैंगलोर जाने वाली थी और फिर अपने शेड्यूल (शकुन की फिल्म) के लिए रवाना होने वाली थी क्योंकि इसकी शूटिंग के लिए 2 महीनों के लिए बाहर जाने वाले थे। इसलिए उनसे मिलना चाहती थी। मुझे लगता है कि संभवत: सबसे पहले मैं उनसे जा कर मुलाक़ात करूंगी।"
अपने परिवार के सबसे करीब और एक ऐसी अभिनेत्री होने के नाते जो कभी अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से कतराती नहीं है, दीपिका पादुकोण की इन बातों पर हमें कोई संदेह नहीं हैं।
निश्चित रूप से, हम सभी उस समय की प्रतीक्षा कर रहे हैं जब दुनिया भर में स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी और हमें अपने प्रियजनों को देखने का मौका मिलेगा। अगली सूचना तक सभी फिल्मों का काम रुक गया है, सुरक्षा के लिए सभी घर पर है और यहां तक कि दीपिका भी घर पर वक़्त बिता रहीं है।
आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, दीपिका शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। साथ ही, अभिनेत्री "द इंटर्न" के आधिकारिक रीमेक में भी नज़र आएंगी, जिसकी शूटिंग अगले साल से शुरू की जाएगी।