
deepika
दीपिका के व्यक्तिगत जीवन की बात की जाए तो उनके साथ रणबीर कपूर का नाम भी जोड़ा जा चुका है। यहां तक कि दीपिका ने अपनी गर्दन पर उनके नाम का टैटू भी बनवाया था। फिलहाल चर्चा है कि वह रणवीर सिंह को डेट कर रही हैं। देखने वाली बात यह होगी कि वह इस साल अपना जन्मदिन किसके साथ मनाती हैं। दीपिका के पास इस बार 'बाजीराव मस्तानी' की सफलता के साथ जन्मदिन की दोहरी खुशी है।