1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Birthday special: बैडमिंटन छूटा, हो गई 'मस्तानी' जानिए दीपिका की पूरी कहानी

Birthday special: बैडमिंटन छूटा, हो गई 'मस्तानी' जानिए दीपिका की पूरी कहानी

 Published : Jan 04, 2016 06:11 pm IST,  Updated : Jan 05, 2016 01:48 pm IST

खूबसूरत आखें, मासूम चेहरा और अपनी सादगी से दर्शकों को दिवाना बनाने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सभी की पसंदीदा हैं।

deepika padukone- India TV Hindi
deepika padukone

नई दिल्ली :- खूबसूरत आखें, मासूम चेहरा और अपनी सादगी से दर्शकों को दिवाना बनाने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सभी की पसंदीदा हैं। हाल ही में आई उनकी फिल्म 'बाजीराव-मस्तानी' की कामयाबी के बाद उनका नाम मधुबाला, माधुरी जैसी अभिनेत्रियों की गिनती में शुमार हो गया है। दीपिका नए जमाने की मशहूर अदाकारा हैं। उन्होंने अब तक दो फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते हैं।

जानी-मानी अभिनेत्री दीपिका का जन्म डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन में 5 जनवरी 1986 को हुआ। वह बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं। बेंगलुरू में पली-बढ़ी दीपिका की मातृभाषा कोंकणी है। उन्होंने किशोरावस्था में राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में बैडमिंटन खेला था। बाद में खेल को पीछे छोड़ उन्होंने मॉडलिंग को अपना करियर चुना। इसके बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर आने लगे।

यह भी पढे :- दीपिका पादुकोण को अखरता है शाहरुख की फिल्म में न होना

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को अभिनय के साथ-साथ नृत्य में भी दिलचस्पी है, जिसके चलते फिल्मों में उनके नृत्य को भी सराहा गया। उन्होंने मॉडलिंग में सफलता के बाद अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा। सबसे पहले उन्होंने हिमेश रेशमिया के पॉप अल्बम 'आप का सुरूर' में गीत 'नाम है तेरा' से अभिनय की शुरुआत की।

इसके बाद उन्होंने 2006 में अभिनेता उपेंद्र के साथ कन्नड़ फिल्म में काम करते हुए अपनी पहली फिल्म 'ऐश्वर्या' पूरी की। वहीं बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म 'ओम शांति ओम' ने उन्हें रातोंरात शोहरत दिलाई। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

फराह खान की इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान भी थे। उनकी यह फिल्म भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी हिट साबित हुई। इस फिल्म के साथ उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामांकन प्राप्त हुआ।

आगली स्लाइड में भी पढे :-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन