मुंबई: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने अब तक केवल तीन फिल्मों में साथ काम किया हैं जिनमें उनकी कैमिस्ट्री भले ही लाजवाब न रही हो लेकिन दीपिका को अब शाहरुख की फिल्म में न होना अखरता है।
'ओम शांति ओम' में पहली बार शाहरुख के साथ नजर आईं। 29 वर्षीय दीपिका इसके बाद उनके साथ रोहित शेट्टी की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' और पिछले साल दीपावली पर रिलीज हुई फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में दिखाई दीं।
इसे भी पढ़े:- दीपिका पादुकोण ने महिलाओं के बारे में क्या कहा? जानिए
उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' से मस्तानी के पोस्टर की रिलीज के मौके पर संवाददाताओं को बताया "मेरे विचार से हमारे बीच बहुत ही अच्छा समीकरण है। इसके अलावा हमें एक दूसरे की याद आती है। बाद में उन्होंने जो फिल्में कीं, उनमें मुझे अपना न होना अखरा। सेट पर भी मुझे उनकी कमी खलती है।"
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' एक पीरियड ड्रामा है जिसमें रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा भी हैं। यह फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होगी और इसी दिन शाहरुख-काजोल अभिनीत 'दिलवाले' भी रिलीज होगी।
हाल ही में शाहरूख ने कहा था कि दीपिका उनके लिए भाग्यशाली है। उन्होंने यह भी कामना की थी कि दीपिका का सौभाग्य उनकी आगामी रिलीज दिलवाले के लिए उन पर भी असर डाले।
इस बारे में पूछने पर 'पीकू' की कलाकार ने कहा "यह बातें उन्हें बहुत ही ज्यादा उदार बना देती हैं जैसे कि वह हमेशा से हैं। 'ओम शांति ओम' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' की सफलता का श्रेय उन्होंने जितना मुझे दिया, उनका काम उससे कहीं ज्यादा अच्छा था। वह मुझे उतना ही पसंद करते हैं जितना मैं उन्हें पसंद करती हूं।"
बहरहाल, दीपिका को इस बात की परवाह नहीं है कि 'बाजीराव मस्तानी' और 'दिलवाले' एक ही समय में रिलीज हो रही हैं। "मुझे विश्वास है कि दिलवाले सुपरहिट होगी। इसमें बहुत प्रतिभाशाली लोग हैं जिन्होंने उतनी ही कड़ी मेहनत की जितनी कड़ी मेहनत हमने अपनी फिल्म के लिए की। अगर फिल्म अच्छी चलती है तो इसका श्रेय उनकी प्रतिभा और कड़ी मेहनत को जाएगा न कि मेरे सौभाग्य को।"
अगली स्लाइड में देखिए शाहरुख की फिल्म 'दिलवाले' का ट्रेलर:-