1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने लगवाई कोविड वैक्सीन, शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने लगवाई कोविड वैक्सीन, शेयर किया वीडियो

 Published : Mar 19, 2021 08:21 pm IST,  Updated : Mar 19, 2021 08:45 pm IST

धर्मेंद्र ने एक थ्रोबैक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की, जिसमें उन्हें कटा हुआ तरबूज और एक चाकू के साथ बैठे देखा जा सकता है।

dharmendra- India TV Hindi
बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र Image Source : INSTAGRAM- DHARMENDRA

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेद्र ने शुक्रवार शाम को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाया। 85 वर्षीय अभिनेता ने एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें उन्हें अपने बाएं हाथ पर वैक्सीन का एक शॉट लेते हुए देखा जा सकता है। धर्मेद्र ने कहा, "ट्वीट करते करते..जोश आ गया..और मैं निकल गया..वैक्सीनेशन लेने.. यह निश्चित ही एक शो ऑफ नहीं है। दोस्तों कृपया अपना ख्याल रखें।"

अक्षय कुमार ने अयोध्या में टीम के साथ दिया 'राम सेतु' का मूहुर्त शॉट, सामने आईं तस्वीरें

वह दिन में पहले किए गए अपने ट्वीट का संदर्भ दे रहे थे, जिसमें उन्होंने हर किसी को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने को कहा था। धर्मेंद्र ने एक थ्रोबैक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की, जिसमें उन्हें कटा हुआ तरबूज और एक चाकू के साथ बैठे देखा जा सकता है।

PHOTOS: जेनिफर विंगेट की शेयर की तस्वीरों में ऐसा क्या था कि कुछ ही पल में हो गईं वायरल

उन्होंने ट्वीट कर कहा, "मास्क लगा कर बाथ ... तेरे तरबूज कोई नहीं खरीदेगा.लॉकडाउन का लॉक करना है..तो दो गज की दूरी और मास्क जरूरी। महाराष्ट्र में 25,833 नए कोविड मामले दर्ज किए जाने के एक दिन बाद अभिनेता का यह ट्वीट आया है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन