1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धौनी करेंगे अपनी बायोपिक का ट्रेलर लॉन्च

धौनी करेंगे अपनी बायोपिक का ट्रेलर लॉन्च

 Published : Aug 09, 2016 11:44 pm IST,  Updated : Aug 09, 2016 11:44 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत के अभिनय सजी भारत की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपनी बायोपिक 'एम.एस.धौनी: द अनटोल्ड स्टोरी' पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है।

dhoni- India TV Hindi
dhoni

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत के अभिनय सजी भारत की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपनी बायोपिक 'एम.एस.धौनी: द अनटोल्ड स्टोरी' पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। दर्शक इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। अब जल्द ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाने वाले है। इसके ट्रेलर को तीन शहरों में लॉन्च करेंगे। इस ट्रेलर को लॉन्च करने के लिए धौनी दिल्ली, जलंधर और मुंबई का दौरा करेंगे। इस फिल्म में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को धौनी का किरदार निभाते देखा जाएगा।

इसे भी पढ़े:-

फिल्म के निर्माताओं का फिल्म के ट्रेलर लांच के लिए इन तीनों शहरों में आयोजन स्थलों पर अंतिम फैसला लेना अभी बाकी है। फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे ने अपने एक बयान में कहा, "पूरे देश में धौनी काफी लोकप्रिय हैं। उनके प्रशंसकों की संख्या काफी अधिक है और उनकी बायोपिक को शहरों में इससे बेहतर तरीके से लांच नहीं किया जा सकता।"

पांडे ने कहा, "हम 'एम.एस.धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी' का ट्रेलर दिल्ली, मुंबई और जलंधर में दो दिनों के भीतर लांच करेंगे।" अरुण पांडे और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा निर्मित फिल्म को 30 सितम्बर को रिलीज किया जाएगा। सुशांत ने धौनी के किरदार को निभाने के लिए काफी मेहनत की है और इसके लिए काफी प्रशिक्षण भी लिया।

इस फिल्म में सुशांत के अलावा अनुपम खेर, भूमिका चावला, कियारा आडवाणी, हैरी टांगरी और दिशा पटानी को देखा जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन