1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीया मिर्जा बनी ‘स्वच्छ साथी’ मिशन की ब्रांड एम्बेसेडर

दीया मिर्जा बनी ‘स्वच्छ साथी’ मिशन की ब्रांड एम्बेसेडर

 Published : Jun 06, 2016 09:35 pm IST,  Updated : Jun 06, 2016 09:36 pm IST

दीया मिर्जा को हाल ही में स्वच्छ भारत के युवा आधारित कार्यक्रम स्वच्छ साथी का ब्रांड एम्बेसेडर बनाया गया है।

dia- India TV Hindi
dia

मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दीया मिर्जा को हाल ही में स्वच्छ भारत के युवा आधारित कार्यक्रम स्वच्छ साथी का ब्रांड एम्बेसेडर बनाया गया है। दिया सरकार द्वारा बनाए गए स्वच्छ साथी कार्यक्रम के संदेश को आगे लेकर जाएंगी जिसे उन्होंने देश को स्वच्छ बनाने के सपने को साकार करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा करार दिया है। दीया ने अपने एक बयान में कहा, "सरकार द्वारा शुरू की गई पहलों में स्वच्छ भारत सबसे महत्वपूर्ण पहल है और मेरा मानना है कि स्वच्छ साथी कार्यक्रम भी हमारे पर्यावरण को स्वच्छ रखने तथा युवाओं और देश को इस बारे में जागरूक करने में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा।"

इसे भी पढ़े:- 'पीरियड्स' नहीं है कोई शाप, सोच बदलने की है जरुरत: करीना

विद्या बालन को पाकिस्तानी फिल्मों के ऑफर

'रोडीज़' से अलग होना चाहती हैं नेहा धूपिया

इस कार्यक्रम के तहत 2000 युवाओं को 'प्रशिक्षु' के रूप में शामिल किया जाएगा, जो देश के 10,000 स्कूलों के साथ संपर्क करेंगे और उन स्कूलों के सभी विद्यार्थियों को स्वच्छ भारत की शपथ दिलाएंगे। स्वच्छ भारत अभियान के निदेशक प्रवीण प्रकाश ने कहा, "दीया एक 'यूथ आइकन' हैं और वह सरकार के इस अभियान की सक्रिय सदस्य रही हैं। हमारा मानना है कि युवाओं तक पहुंचने में मदद के लिए वह एकदम सही व्यक्ति हैं। हमारा लक्ष्य इस अभियान को युवाओं में फैलाना है।"

ब्रांड एम्बेसेडर के तौर पर जागरूकता सत्रों, समुदायिक सफाई गतिविधियों और प्रेरक वीडियो के जरिए दीया देश के हजारों स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों के साथ बातचीत करेंगी। दीया ने कहा, "इतने साल मैंने कई लोगों को यह समझाने की कोशिश की है कि हमारी धरती और देश को नागरिकों की तत्काल भागीदारी की जरूरत है, ताकि हम जिम्मेदारी लेकर अपने विश्व को और भी बेहतर बना सकें।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन