1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोदी ने हुसैनीवाला में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मोदी ने हुसैनीवाला में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 23, 2015 09:28 pm IST,  Updated : Mar 23, 2015 04:03 pm IST

हुसैनीवाला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां सोमवार को पंजाब के फिरोजपुर जिले में स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए

- India TV Hindi

हुसैनीवाला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां सोमवार को पंजाब के फिरोजपुर जिले में स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए पंजाब में हुसैनीवाला के दौरे पर पहुंचे। पिछले साल मई में प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला पंजाब दौरा है। पंजाब के हुसैनीवाला में ही 1931 में शहीद स्वतंत्रता सेनानियों का अंतिम संस्कार किया गया था।

वर्ष 1907 में जन्मे भगत सिंह भारत की आजादी की लड़ाई लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों में प्रमुख स्थान रखते हैं। उन्हें उनके दो साथियों राजगुरु और सुखदेव के साथ लाहौर में 23 मार्च, 1931 को ब्रिटिश राज में फांसी दी गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत