1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिनेता नवाजुद्दीन व परिवार पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, जांच शुरू

अभिनेता नवाजुद्दीन व परिवार पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, जांच शुरू

 Written By: IANS
 Published : Oct 01, 2016 11:58 am IST,  Updated : Oct 01, 2016 11:58 am IST

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले बॉलीवुड फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के छोटे भाई की पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी है।

Nawazuddin- India TV Hindi
Nawazuddin

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले बॉलीवुड फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के छोटे भाई की पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी है। आरोप है कि फिल्म अभिनेता व उनका परिवार पीड़िता का मानसिक शोषण करता आ रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बुढ़ाना पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस के मुताबिक, मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना के रहने वाले फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के छोटे भाई मेराजुद्दीन सिद्दीकी की शादी चार माह पूर्व दिल्ली के जाफराबाद में हुई थी। छोटे भाई की पत्नी ने एसपी देहात राकेश जौली को तहरीर देकर दहेज उत्पीड़न व मारपीट का आरोप लगाया है।

पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे। अतिरिक्त दहेज के लिए लगातार उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। दो दिन पूर्व सभी ने उससे मारपीट शुरू कर दी और जबरदस्ती घर से निकालने लगे। शोर शराबा होने पर मोहल्ले के लोगों ने पीड़िता के चाचा को फोन से घटना की जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर के पुलिस अधीक्षक (देहात) राकेश जौली के मुताबिक, फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के छोटे भाई की पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को तहरीर दी। बुढाना पुलिस को तहरीर पर जांच सौंप दी गई है। आरोपों के आधार पर साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन