1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' नया गाना Good Morning हुआ रिलीज, राजकुमार राव सभी को नींद से उठाते आए नजर

'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' नया गाना Good Morning हुआ रिलीज, राजकुमार राव सभी को नींद से उठाते आए नजर

 Published : Jan 24, 2019 04:50 pm IST,  Updated : Jan 30, 2019 10:41 pm IST

फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का नया गाना 'गुड मॉर्निंग' रिलीज हो गया है। यह फिल्म 1 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

New song of Ek ladki ko Dekha to aisa laga- India TV Hindi
New song of Ek ladki ko Dekha to aisa laga Image Source : YOUTUBE

अनिल कपूर(Anil Kapoor) की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा'का नया गाना 'गुड मॉर्निंग' रिलीज हो गया है। गाने में राजकुमार राव सभी को नींद से जगाते नजर आ रहे हैं। साथ ही सभी इस गाने में आलस छोड़कर काम पर लगते नजर आ रहे हैं। गाने में पूरी फैमिली साथ में किसी काम को शुरु करने वाली तैयारी में लगती है।

फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में अनिल कपूर, सोनम कपूर, राजकुमार राव, जूही चावला जैसे किरदार अहम रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी काफी हटके हैं। इसमें आपको पुराने जमाने के साथ नए जमाने का रोमांस भी देखने को मिलेगा। फिल्म में आपको इस बात का अहसास होगा कि किसी के लव इंट्रे्स्ट के बारे में आपको निर्णय लेने का कोई हक नहीं है।

यह फिल्म 1 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। अभी तक फिल्म के 2 गाने भी रिलीज हो चुके हैं। लोगों को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया था। अब सभी को फिल्म का इंतजार है। फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत "एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा"  विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित है।

फिल्म का ट्रेलर:

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करे।

Also Read:

शादी के बंधन में बंधे प्रतीक बब्बर और सान्या सागर, पहली फोटो आई सामने

अभिनेता मनोज कुमार ने देखी कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका'

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन