1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पढ़िए, ‘स्वीटी वेड्स एनआरआई’ के हीरो हिमांश कोहली का EXCLUSIVE इंटरव्यू

पढ़िए, ‘स्वीटी वेड्स एनआरआई’ के हीरो हिमांश कोहली का EXCLUSIVE इंटरव्यू

 Published : May 24, 2017 03:15 pm IST,  Updated : May 24, 2017 07:35 pm IST

खबर इंडिया टीवी से एक्सक्लूजिव टेलीफोनिक इंटरव्यू में हिमांश कोहली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘स्वीटी वेड्स एनआरआई’ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें हमसे साझा की हैं।

himansh- India TV Hindi
himansh

नई दिल्ली: साल 2014 में आई फिल्म ‘यारियां’ से मशहूर हुए अभिनेता हिमांश कोहली अपनी नई फिल्म ‘स्वीटी वेड्स एनआरआई’ के साथ फिर से धमाका करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री जोया अफरोज नजर आएंगी। 27 साल के अभिनेता हिमांश अपनी आने वाली फिल्म ‘स्वीटी वेड्स एनआरआई’ को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। खबर इंडिया टीवी को दिए एक्सक्लूजिव इंटरव्यू में हिमांश ने फिल्म से जुड़ी कई सारी बातें साझा की हैं।

हमने हिमांश से स्वीटी वेड्स एनआरआई के बारे में पूछा तो हिमांश ने बताया, ‘’फिल्म की कहानी एक गुजराती लड़की स्वीटी की है, जिसके पापा एक एनआरआई से अपनी बेटी की शादी कराना चाहते हैं। फिल्म में स्वीटी यानी जोया अफरोज के लवर बने हिमांश कैसे शादी को रोकते हैं और क्या-क्या फिल्म में होता है कुछ इसी की कहानी है स्वीटी वेड्स एनआरआई।‘’

शूटिंग के दौरान घोड़े से कई बार गिरे थे हिमांश

हिमांश ने इंटरव्यू में बताया कि फिल्म के एक सीन के लिए उन्हें घोड़ा चलाना था लेकिन वो पहली बार हॉर्स राइडिंग कर रहे थे इसलिए कई बार घोड़े से गिर भी गए थे। इसके बाद हंसते हुए हिमांश ने कहा, ‘’इस फिल्म में एक चीज तो अच्छी हुई कम से कम मुझे ये पता चल गया कि घोड़ा कैसे चलाते हैं? अब घोड़े को चलाने को लेकर आत्मविश्वास बढ़ गया है, चोट लगी लेकिन अब मस्त घोड़ा चलाने लगा हूं।‘’

himansh
Image Source : PTIhimansh
‘दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी

हिमांश ने हमें यह भी बताया कि दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी की शूटिंग के दौरान हमें खूब मजा आया। इस फिल्म की शूटिंग में 1 करोड़ रुपये का खर्च आया था, इस पर बताते हुए हिमांश ने कहा कि ये गाना बहुत बड़ा वाला हिट था, इसलिए कॉपी राइट और प्रोडक्शन कास्ट मिलाकर 1 करोड़ रुपये में ये गाना तैयार हुआ।

आगे भी पढ़ें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन