1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पढ़िए, ‘स्वीटी वेड्स एनआरआई’ के हीरो हिमांश कोहली का EXCLUSIVE इंटरव्यू

पढ़िए, ‘स्वीटी वेड्स एनआरआई’ के हीरो हिमांश कोहली का EXCLUSIVE इंटरव्यू

 Published : May 24, 2017 03:15 pm IST,  Updated : May 24, 2017 07:35 pm IST

खबर इंडिया टीवी से एक्सक्लूजिव टेलीफोनिक इंटरव्यू में हिमांश कोहली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘स्वीटी वेड्स एनआरआई’ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें हमसे साझा की हैं।

himansh
Image Source : PTIhimansh
‘यारियां और स्वीटी वेड्स एनआरआईके बीच में इतना गैप क्यों?

हिमांश से जब हमने पूछा कि साल 2014 में आई फिल्म यारियां और अब इस फिल्म के बीच में इतना गैप क्यों है, तो हिमांश ने कहा, ‘’हां गैप है, लेकिन मैं सिर्फ चर्चा में आने के लिए कैमरे के सामने नहीं आना चाहता था, जब आप कुछ बन जाते हैं तो आपके कंधों पर जिम्मेदारियां आ जाती है। फिल्म को लोगों ने हिट करा दिया था। मैं इंतजार कर रहा था कि मुझे अच्छी स्क्रिप्ट मिले।

बड़ा हो गया है यारियां का हिमांश

हिमांश से जब पूछा गया कि ‘यारियां’ वाले हिमांश और ‘स्वीटी वेड्स एनआरआई’ के हिमांश में क्या फर्क है, तो हिमांश ने कहा, वो हिमांश कॉलेज में था, पढ़ाई कर रहा था, इस वाले हिमांश की शादी हो रही है। इसी बीच हमने हिमांश से पूछ लिया कि वो खुद कब शादी कर रहे हैं? इस पर हिमांश ने कहा, ‘’अरे बाप रे, ये तो सलमान टाइप क्वेश्चन हो गया, कि आप शादी कब कर रहे हैं।‘’ आगे हिमांश ने कहा ‘’नॉट वेरी टाइम सून, और शादी के बाद जिम्मेदारियां आ जाती हैं, फिर बाद में शिकायत मत करिएगा कि आपकी फिल्मों के बीच गैप क्यों है?

आगे भी पढ़ें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन