1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफ़ान' का टीजर बॉक्सिंग चैंपियन विजेंदर सिंह को आया पसंद

फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफ़ान' का टीजर बॉक्सिंग चैंपियन विजेंदर सिंह को आया पसंद

 Published : Mar 18, 2021 04:19 pm IST,  Updated : Mar 18, 2021 08:31 pm IST

या है। तूफान का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है जिसमें फरहान अख्तर ने अभिनय किया है और मृत्युंजय ठाकुर व परेश रावल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 

फरहान अख्तर  farhan akhtar twitter- India TV Hindi
फरहान अख्तर  Image Source : FARHAN AKHTAR TWITTER

मुंबई: फरहान अख्तर की 'तूफ़ान' का धमाकेदार टीज़र हाल ही में रिलीज़ किया गया था, जिसे न केवल दर्शक, बल्कि सेलेब्स से भी बहुत प्यार और प्रशंसा मिल रही है। अब ग्लोबल बॉक्सिंग चैंपियन, विजेंदर सिंह ने भी टीज़र की तारीफ की है। ओलिंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने निर्माताओं को बॉक्सिंग पर फिल्म बनाने के लिए धन्यवाद दिया है।  

Khatron Ke Khiladi 11: 'बिग बॉस' के ये कंटेस्टेंट्स ले सकते हैं रोहित शेट्टी के रियलिटी शो में हिस्सा? जानें पूरी बात

इस प्यार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए फरहान ने कहा, "थैंक्यू विजेंद्र सिंह, मैप पर तो आपने और आप जैसे देश को रिप्रेजेंट करनेवाले हर एक बॉक्सर ने डाला है। आप हैं तो तूफान है।''

अनु मलिक की 'इंडियन आइडल' में एक बार फिर होगी वापसी? इस बार निभाएंगे ये भूमिका

'तूफ़ान' जैसी बॉक्सिंग फिल्म के लिए, ओलंपिक विजेता बॉक्सर से प्रशंसा मिलना, सबसे बड़ा समर्थन है। जब से घोषणा की गई है, तब से 'तूफ़ान' सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जो अपनी रिलीज के साथ पूरे देश को तूफ़ान पैदा करने के लिए तैयार है। 

फ़िल्म 'तूफ़ान' में फरहान पहले कभी नहीं देखे गए किरदार में नज़र आएंगे जहाँ वह एक टपोरी की भूमिका निभा रहे है और बाद में एक राष्ट्रीय स्तरीय मुक्केबाज बन जाते हैं। इस फिल्म के साथ फरहान और राकेश ओम प्रकाश मेहरा की जोड़ी वापसी कर रही है जिन्होंने इससे पहले फ़िल्म 'भाग मिल्खा भाग' के साथ दुनियां का मनोरंजन किया था। 

TRP Report: दर्शकों ने किस सीरियल को दिया बड़ा झटका, किसे हाथों-हाथ लेते हुए बना दिया नंबर 1, जानें

फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा और फरहान अख्तर द्वारा किया गया है। तूफान का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है जिसमें फरहान अख्तर ने अभिनय किया है और मृत्युंजय ठाकुर व परेश रावल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 

'तूफ़ान' का प्रीमियर 21 मई 2021 में अमेज़न प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।

डांस दीवाने 3: रेमो डीसूज़ा को दिया गया ट्रिब्यूट तो वो नहीं रोक पाए अपने आंसू, धर्मेंश भी हुए इमोशनल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन