1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. First look: नवाजुद्दीन सिद्दीकी और मौनी रॉय की फिल्म 'बोले चूड़ियां' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज

First look: नवाजुद्दीन सिद्दीकी और मौनी रॉय की फिल्म 'बोले चूड़ियां' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज

 Published : May 25, 2019 09:44 am IST,  Updated : May 25, 2019 09:44 am IST

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और मौनी रॉय की आने वाली फिल्म 'बोले चूड़ियां' का पहला लुक पोस्टर शेयर कर दिया गया है। फिल्म की शूटिंग जून 2019 में शुरू होगी।

First look poster of bole chudiyan- India TV Hindi
First look poster of bole chudiyan Image Source : TWITTER

बॉलीवुड में फिल्म 'गोल्ड' से अक्षय कुमार(Akshay kumar) के साथ कदम रखने वालीं मौनी रॉय(Mouni Roy) के पास इन दिनों कई फिल्में हैं। वह हाल ही में जॉन अब्राहम के साथ फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर में नजर आई थीं। अब वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी(Nawazuddin siddiqui) के साथ फिल्म 'बोले चूड़ियां'(Bole Chudiyan) में नजर आने वाली हैं। फिल्म का पहला लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में मौनी रॉय दरवाजे के पीछे से झांकती नजर आ रही हैं। वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी दीवार के सहारे खड़े हुए हैं।

तरण आदर्श ने ट्वीट किया- नवाजुद्दीन सिद्दीकी और मौनी रॉय की फिल्म 'बोले चूड़ियां' से नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई शमस नवाब सिद्दीकी डायरेक्शन में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म को राजेश भाटिया और किरण भाटिया प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग जून 2019 में शुरू होगी।

पहले खबरें आ रही थीं कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ इस फिल्म में श्रद्धा कपूर नजर आने वाली हैं। हालांकि बाद में नवाज से खुद इस बात की पुष्टि की थी कि फिल्म में वह मौनी रॉय के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।

मार्च में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मौनी रॉय के साथ फोटो शेयर की थी। उन्होंने लिखा था- मैं टैलेंटिड और ब्यूटीफुल मौनी रॉय के साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। आशा है 'बोले चूड़ियां' से थोड़ा रोमांस दिखा पाउंगा।

Also Read:

फिल्म '83' की तैयारी के लिए कपिल देव के घर 10 दिन रहे थे रणवीर सिंह, शेयर किया अनुभव

करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट गए डिनर पर, करीना और सैफ को किया मिस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन