पणजी: अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान के खिलाफ गोवा पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज की है। सुजैन पर खुद को एक वास्तुकार बताकर कथित रूप से एक रियल स्टेट कंपनी के साथ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज हुआ है।
हालांकि सुजैन ने अपने ऊपर लगे सभी प्रकार के आरोपों को झूठ और निराधार बताया है। उन्होंने इसे मानहानिकर तथा कंपनी की ओर से दबाव बनाने का तरीका बताया है।
ये भी पढ़ें-
पुलिस निरीक्षक सिद्धांत शिरोडकर ने आज मीडिया को बताया कि, एक रियल स्टेट फर्म की शिकायत के आधार पर सुजैन खान के खिलाफ नौ जून को मामला दर्ज किया गया था। फर्म ने दावा किया है कि सुजैन ने अपने फर्म द चारकोल प्रोजेक्ट के माध्यम से खुद को वास्तुकार बताकर कंपनी के साथ धोखाधड़ी की है।
सुजैन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
द चारकोल प्रोजेक्ट मुंबई स्थित एक इंटिरियर डिजाइन स्टोर है, जिसे सुजैन खान चलाती हैं।