1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गौतम घोष ने लगाई केंद्र से गुहार, बिना कैंची चले पास हों फिल्में

गौतम घोष ने लगाई केंद्र से गुहार, बिना कैंची चले पास हों फिल्में

 Written By: IANS
 Published : Jun 12, 2016 07:29 pm IST,  Updated : Jun 12, 2016 07:29 pm IST

फिल्मकार श्याम बेनेगल के नेतृत्व वाली सेंसर बोर्ड सुधार समिति ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपकर फिल्मों पर कैंची चलाए बिना उनके प्रमाणन की सिफारिश की है। समिति के सदस्य फिल्मकार गौतम घोष ने यह जानकारी दी है।

gautam ghosh- India TV Hindi
gautam ghosh

कोलकाता: फिल्मकार श्याम बेनेगल के नेतृत्व वाली सेंसर बोर्ड सुधार समिति ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपकर फिल्मों पर कैंची चलाए बिना उनके प्रमाणन की सिफारिश की है। समिति के सदस्य फिल्मकार गौतम घोष ने यह जानकारी दी है। घोष ने यहां शनिवार को कहा, "इस स्थिति को बदलने की कवायद जारी है। इस मामले में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली भी आगे आए हैं। मैं आधिकारिक तौर पर सब कुछ नहीं कह सकता क्योंकि मैं समिति का हिस्सा हूं, लेकिन भविष्य में..कैंची चलाए बिना फिल्मों के प्रमाणन की सिफारिश की गई है। यह एक बड़ा कदम होगा..बिना कैंची का।"

समिति के अन्य सदस्यों में अभिनेता कमल हासन, फिल्मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा, एड गुरु पीयूष पांडे, फिल्म आलोचक भावना सोमैया और एनडीएफसी की प्रबंध निदेशक नीना लठ गुप्ता शामिल हैं।

बेनेगल समिति ने 26 अप्रैल को अपनी रिपोर्ट सौंपकर सरकार से 'फिल्मों के प्रमाणन का एक समग्र ढांचा' तैयार करने का आग्रह किया था।

जेटली ने गुरुवार को कहा था कि मंत्रालय जल्द ही फिल्म प्रमाणन की वर्तमान प्रणाली में कुछ आमूल-चूल परिवर्तनों की घोषणा करेगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन