नई दिल्ली: सुरेश रैना और दिनेश कार्तिक के बाद अब भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की बारी है इस साल शादी के बंधन में बंधने की। और इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि फिल्म अभिनेत्री गीता बसरा ही उनकी दुल्हनिया बनेंगी।
एक अख्बार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक शादी का आयोजन अक्टूबर 29 को जलंधर से 20 किलोमीटर दूर पघवाड़ा के आलीशान होटल में रखा जाएगा।
हालांकि ये भी खबर है कि शादी की तारीख में फेरबदल हो सकता है अगर हरभजन को उसी महीने होने वाली भारत-दक्षिण अफ्रीका सिरीज में शामिल कर लिया जाए तो।
क्लब कबाना के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है, "हमें इस शादी के एक ईवेंट के लिए बुक कर लिया गया है। हम उसके बारे में अभी कुछ भी नहीं बता सकते क्योंकि सारी जानकारियों को अभी गुप्त रखने के लिए बोला गया है।"

हरभजन और गीता बसरा के प्यार के चर्चे पिछले 7 साल से है लेकिन उन्होंने कभी भी खुलकर इसको कुबूल नहीं किया। ये दोनों कई ईवेंट्स में साथ देखे गए है।