1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गार्डियंस ऑफ़ द गैलेक्सी' के निर्देशक जेम्स गन की फेवरिट इंडियन फिल्म है आमिर खान की 'लगान'

'गार्डियंस ऑफ़ द गैलेक्सी' के निर्देशक जेम्स गन की फेवरिट इंडियन फिल्म है आमिर खान की 'लगान'

 Published : May 08, 2021 04:28 pm IST,  Updated : May 08, 2021 04:28 pm IST

अंतर्राष्ट्रीय फिल्म निर्देशक जेम्स गन ने हाल ही में साझा किया कि आमिर खान की लगान उनकी 'पसंदीदा' भारतीय फिल्म है। 

aamir khan, james gunn- India TV Hindi
जेम्स गन की फेवरिट इंडियन फिल्म है आमिर खान की 'लगान' Image Source : INSTAGRAM

मशहूर अंतर्राष्ट्रीय फिल्म निर्देशक जेम्स गन, जिन्हें मार्वल यूनिवर्स से गार्डियंस ऑफ़ द गैलेक्सी फिल्मों के लिए जाना जाता है, उन्होंने हाल ही में साझा किया कि आमिर खान की लगान उनकी 'पसंदीदा' भारतीय फिल्म है। एक बातचीत में सवाल का जवाब देते हुए, उनसे एक प्रशंसक ने उनसे पूछा कि वह भारतीय फिल्मों के बारे में क्या सोचते और क्या उन्होंने कोई भारतीय फ़िल्म देखी हैं। तो, उनका जवाब बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की समीक्षकों द्वारा प्रशंसित और भारतीय सिनेमा की कल्ट क्लासिक 'लगान' था। 

एक प्रशंसक ने ट्वीट किया,"जेम्स गन सर, क्या आपने इंडियन फिल्म देखी हैं?" जिसपर जेम्स गन ने जवाब दिया,"कई देखी हैं, लगान शायद मेरी पसंदीदा फिल्म है।"  

james gunn aamir khan
Image Source : INSTAGRAMजेम्स गन की फेवरिट इंडियन फिल्म है आमिर खान की 'लगान'

जिसके बाद, सुपरस्टार के फैंस ने जल्द ही भारतीय फिल्मों के सुझाव के साथ उनके ट्वीट का जवाब देना शुरू कर दिया। इस सुझाव में आमिर खान स्टारर दंगल, तारे ज़मीन पर और 3 इडियट्स शामिल हैं। 

सचमुच, आमिर और उनके काम ने दुनिया भर से सराहना प्राप्त की है और अब, हम लाल सिंह चड्ढा के लिए उत्साहित हैं, जहां आमिर खान और करीना कपूर खान टॉम हैंक की 'फॉरेस्ट गंप' के आधिकारिक रीमेक में दिखाई देंगे।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन