1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मॉडलिंग, एक्टिंग और राजनीति के बाद अब आकाश में उड़ेंगी गुल पनाग

मॉडलिंग, एक्टिंग और राजनीति के बाद अब आकाश में उड़ेंगी गुल पनाग

 Published : Nov 16, 2016 01:10 pm IST,  Updated : Nov 16, 2016 01:11 pm IST

एक अभिनेत्री, पॉलिटिशियन रह चुकी गुल पनाग अब आकाश में भी उडान भरेंगी। जी हां गुल को अधिकारिक रुप से जहाज उड़ाने का लाइसेंस मिल गया है। उन्होंने हर एग्जाम को पास करने के बाद ही य़ह सक्सेस हासिल की। इस बारे में गुल ने अपने इस्ट्राग्राम में जानकारी दी।

गुल पनाग- India TV Hindi
गुल पनाग

नई दिल्ली: दुनिया में कई तरह के लोग होते है किसी को अपने सपनों का इतना जुनून होता है कि वह उसे पूरा करके ही सांस लेता है। ऐसा ही कुछ काम बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग ने किया, जिन्होंने अपनी लीक से हटकर कुछ अलग करने की कोशिश की। जहां एक ओर महिलाओं को कहा जाता है कि वह कुछ नहीं कर सकती है। उनका काम सिर्फ फैशन करना होता है, तो उन लोगों के लिए गुल ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

ये भी पढ़े-

आपको शायद इस बात का विश्वास नहीं होगा कि एक अभिनेत्री, पॉलिटिशियन रह चुकी गुल पनाग अब आकाश में भी उडान भरेंगी। जी हां गुल को अधिकारिक रुप से जहाज उड़ाने का लाइसेंस मिल गया है। उन्होंने हर एग्जाम को पास करने के बाद ही य़ह सक्सेस हासिल की। इस बारे में गुल ने अपने इस्ट्राग्राम में जानकारी दी।

गुल ने अपने इस्ट्राग्राम में प्लेन के आगे पायलट के कपड़े पहने हुए कुछ फोटो शेयर की है। इसके साथ ही यह भी बताया है कि वह किस तरह पायलट के लिए चुनी गई।

गुल ने लाइसेंस चाइम्स एविएशन अकादमी से लिया है। उन्होंने अपने कैप्टन शक्ति सिंह से

लेते हुए यह फोटो शेयर की।  

गुल ने लिखा 'मैंने सभी परीक्षा पास कर ली है। साथ ही एक हवाई जहाज उड़ाने के लिए सभी आवश्यकताओं को भी पास कर लिया है। मेरे पास अब हवाई जहाज उड़ाने का तकनीकी ज्ञान है।'

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने अबिनय और मॉडलिंग के बिजी शेड्यूल से इसके लिए टाइम निकाला है।

आपको बता दें कि गुल पनाग साल 2003 में आई फिल्म 'धूप' में नजर आ चुकी है। जिससे इन्होंने लोगों का दिल जीता था। इसके साथ ही गुल सोशल कामों और राजनीति में भी जुड़ी रहती है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन