मुंबई: पिछले दिनों 18 सितंबर को जम्मू और कश्मीर के उड़ी में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना के आधार शिविर पर हुए आतंकवादी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक्स किया गया था। अब इस पर फिल्म भी बनने जा रही है। दरअसल डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह भारत द्वारा नियंत्रण रेखा के पार (एलओसी) आतंकियों का खात्मा करने के लिए किए गए सर्जिकल स्ट्राइक्स पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म का नाम 'एमएसजी: द लॉयनहार्ट-हिंद का नापाक को जवाब' होगा। जम्मू एवं कश्मीर के उड़ी हमले में भारतीय सेना के 19 जवान शहीद हो गए थे।
इसे भी पढ़े:-
- वैज्ञानिक शोध के लिए फिल्म की कमाई दान करेंगे गुरमीत राम रहीम
- राम रहीम की फिल्म 'एमएसजी 2' पर झारखंड-छत्तीसगढ़ में लगा प्रतिबंध
राम रहीम ने अपनी फिल्म 'एमएसजी: द वैरियर लॉयन हार्ट' की सफलता का जश्न मनाने के दौरान कहा, "मैं 'एमएसजी: द लॉयनहार्ट-हिंद का नापाक को जवाब' की शूटिंग शुरू करने जा रहा हूं। फिल्म में मैं मौजूदा हालात को दिखाने के साथ उन लोगों को जवाब दूंगा जो सर्जिकल स्ट्राइक्स का सबूत मांग रहे हैं। उम्मीद करता हूं कि हम 25 दिनों में फिल्म पूरी कर लेंगे।"
राम रहीम के मुताबिक, "हम अपने जवानों को खोते जा रहे हैं। हम में से कितने लोग उनकी परवाह करते हैं? अचानक कुछ लोगों ने सबूत मांगना शुरू कर दिया। इस बात से मुझे तकलीफ हुई और मैंने इस फिल्म के जरिए उन लोगों को जवाब देने के बारे में सोचा।"