नई दिल्लीः फिल्म हमारी अधूरी कहानी आखिरकार कल सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। मोहित सुरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में 'डर्टी पिक्चर' की जोड़ी इमरान हाश्मी और विद्या बालन एक बार फिर अपना जादू बिखेर पाते है कि नहीं ये तो कल ही पता चलेगा लेकिन फिल्म के गीत ने लोगों पर पहले से ही जादू कर रखा है। वैसे मोहित सुरी की ज्यादातर फिल्मों की खासियत उसका संगीत ही होता है और इस बार फिर वैसा ही देखने को मिला है।
फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' के गीतोंं में सबसे लोकप्रिय रहा है इसका टाईटल ट्रेक जो अरिजीत सिंह की आवाज़ में है। फिल्म की कहानी को इस गाने के शब्द काफी हद तक बयां कर देते और आपके दिल को छू जाते है। गाने के बोल लिखे है रश्मी विराग ने जो 'खामोशिया' और 'मुस्कुराने की वजह' जैसे गानों को भी लिख चुकी हैं।
एक बार फिर उनकी कलम से ये नगमा आपको दिलों के तार को छेड़ जाता है। देखिए वीडियो-