मंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर को हाल ही में रिलीज हुई ‘मिर्ज्या’ में अभिनय करते हुए देखा जा चुका है। अपनी पहली ही फिल्म में उन्हें शानदार अभिनय के लिए खूब सराहना हासिल हुई है। अब वह अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में व्यस्थ हो गए हैं। हर्षवर्धन की अगली आगामी फिल्म का नाम ‘भवेश जोशी’ है। उन्होंने अपनी इस फिल्म के लिए अपने समर्पण और काम करने के पेशेवराना अंदाज से पूरी टीम को प्रभावित किया है।
इसे भी पढ़े:-
- 'Mirzya' Film Review: शानदार आर्ट वर्क, गजब का संगीत- काश कहानी में भी कुछ बात होती
- मिर्जिया’ में हर्षवर्धन को नहीं, बल्कि इस सुपरस्टार को लेना चाहते थे डायरेक्टर
सूत्रों के अनुसार, हर्षवर्धन इस फिल्म में एक मध्यवर्गीय व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने अपने मेकअप आर्टिस्ट को सलाह दी कि वह उनके लुक को उनके फिल्म के किरदार जैसा ही बनाए। हर्षवर्धन चाहते थे कि उनका लुक बिल्कुल फिल्म के किरदार जैसा हो। उन्होंने टीम के अन्य लोगों के साथ ही अपने बालों और मेकअप के लिए एक ही व्यक्ति को काम करने की सलाह दी।
एक सूत्रों ने कहा, "हर्षवर्धन ने इस फिल्म के निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी और फिल्म 'भवेश जोशी' की टीम को प्रभावित किया है। वह बेहद साधारण और जमीन से जुड़े इंसान हैं।" सूत्र ने बताया कि अन्य अभिनेताओं के विपरीत वह हमेशा सेट पर चीजों को सीखते रहते हैं। पर्दे के पीछे काम कर रहे लोगों से बात करते रहते हैं। साथ ही फिल्म के दृश्यों के लिए सुझाव भी देते हैं।"