1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हेमा मालिनी फिर बनी नानी, अहाना ने दिया जुड़वा बच्चियों को जन्म

हेमा मालिनी फिर बनी नानी, अहाना ने दिया जुड़वा बच्चियों को जन्म

 Published : Nov 28, 2020 08:35 am IST,  Updated : Nov 28, 2020 03:01 pm IST

अहाना ने अपने इंस्टाग्राम पर बच्चों के जन्म की खुशखबरी दी है...

Hema Malinis becomes grandmother again- India TV Hindi
हेमा मालिनी की बेटी अहाना ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म Image Source : INSTAGRAM: @A_TRIBE

बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी एक बार फिर नानी बन गई है। उनकी बेटी अहाना देओल वोहरा ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया है। अहाना ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी देते हुए बच्चों के नाम भी बताए है। बताया जा रहा है कि बच्चों का जन्म 26 नवंबर को हुआ है। बच्चों का नाम अस्त्रिया और आदिया वोहरा  रखा गया है। अहाना को पहला बच्चा जून 2015 में हुआ था। इस बेटे का नाम डेरियन वोहरा है।  बताया जा रहा है कि अहाना देओल के डिलीवरी के बाद डिस्चार्ज भी कर दिया गया है।

अहाना ने अपने इंस्टाग्राम पर बच्चों के जन्म की जानकारी देते हुए लिखा है - कुछ चमत्कार जोड़ियों में आते हैं। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि परिवार में दो बेटियां आई हैं। एस्ट्रिया और एडिया। 

कई साल से इस तस्वीर को ढूंढ रही थीं हेमा मालिनी, मिलते ही फैंस के साथ की शेयर

Hema Malinis becomes grandmother again
Image Source : INSTAGRAMअहाना ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

हेमा मालिनी ने भी सोशल मीडिया पर ये खुशखबरी दी है।

आपको बता दें कि हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ऐशा देओल के भी दो बच्चे हैं। अहाना और बच्चे पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं। अहाना की शादी दिल्ली के बिजनेस मेन वेभव वोहरा से  2 फरवरी 2014 में हुई थी। वहीं एशा देओल के पति भरत तख्तानी हैं।

हाना के बॉलीवुड कनेक्शन की बात करें तो बतौर एक्ट्रेस वो कभी परदे पर नहीं आई लेकिन 2009 में संजय लीला भंसाली की फिल्म गुजारिश में उन्होंने भंसाली को असिस्ट किया था। अहाना अपनी मां और बहन की तरह बेहतरीन कथक डांसर हैं औऱ वो इनके साथ स्टेज पर शानदार परफॉरमेंस देती आई हैं।

(इनपुट: जोइता मित्रा सुवर्णा)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन