1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. #Dhamaka: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से वाट्सएप पर जुड़ने का मौका

#Dhamaka: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से वाट्सएप पर जुड़ने का मौका

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 23, 2017 01:52 pm IST,  Updated : Feb 23, 2017 01:58 pm IST

अपनी आने वाली फिल्म फिल्लौरी के प्रचार के लिए अपने प्रशंसकों से वाट्सएपर पर वीडियो कॉल पर बात करेंगी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा। अनुष्का अपने निजी नंबर...

ANUSHKA- India TV Hindi
ANUSHKA

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के फैंस के लिए खुशखबरी है। अब आप अपनी पसंदीदा अभिनेत्री अनुष्का से वाट्सएप पर भी बात कर सकते हैं। जी हां अपनी आगामी फिल्म ‘फिल्लौरी’ के प्रचार के लिए अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक नायाब तरीका निकाला है। वह अपने प्रशंसकों के साथ वाट्सएप पर जुड़ गई हैं। फिल्म के प्रचार के सिलसिले में वह हर सप्ताह प्रशंसकों से बात करेंगी।

फॉक्स स्टार स्टूडियोज की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर शिखा कपूर ने बताया, "हम अपनी फिल्म को लेकर लगातार नए विचार तैयार करते रहना चाहते हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस फिल्म से जुड़ सकें।"

‘फिल्लौरी’ में अनुष्का भूत का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने इस नए प्रचार तरीके के लिए अपना निजी नंबर शशि के नाम से रजिस्टर कराया है, जो फिल्म में उनके किरदार का नाम है। अनुष्का वाट्सएप के वीडियो कॉलिंग फीचर से प्रशंसकों के साथ बात करेंगी।

यह नंबर 9867473178 है। प्रशंसकों को अपने वाट्सएप कॉन्टैक्ट में शशि को जोड़ना होगा, जिसके बाद उन्हें शशि से सीधे जुड़ने का मौका मिल जाएगा। फिल्म के प्रचार अभियान के दौरान यह नंबर लगातार उपयोग किया जाएगा। इसे फिल्म प्रमोशनल का नया तरीका माना जा रहा है।  अन्शई लाल के निर्देशन में बनी फिल्म 'फिल्लौरी' 24 मार्च को रिलीज होगी। अनुष्का की होम प्रोडक्शन फिल्म ‘फिल्लौरी’ में अनुष्का के अपोजिट दिखेंगे पंजाबी अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन