1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. होली पर हिना खान का डांस देखने के लिए हो जाइए तैयार

होली पर हिना खान का डांस देखने के लिए हो जाइए तैयार

 Published : Mar 10, 2017 04:58 pm IST,  Updated : Mar 10, 2017 04:58 pm IST

मशहूर टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को अलविदा कह दर्शकों को निराश करने वाली अभिनेत्री हिना खान धारावाहिक 'वारिस' के साथ छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं, जहां वह होली के अवसर पर जमकर थिरकती नजर आएंगी।

hina khan- India TV Hindi
hina khan

​मुंबई: मशहूर टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को अलविदा कह दर्शकों को निराश करने वाली अभिनेत्री हिना खान धारावाहिक 'वारिस' के साथ छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं, जहां वह होली के अवसर पर जमकर थिरकती नजर आएंगी। हिना ने कहा, "मैं 'वारिस' की विशेष कड़ी 'होली महोत्सव रिश्तों के रंग' का हिस्सा बनकर खुद को भाग्यशाली और सम्मानित महसूस कर रही हूं। होली मेरा पसंदीदा त्योहार है और मैं रंगों तथा खुशियों के इस त्योहार पर प्रस्तुति देने के लिए उत्साहित हूं।"

उन्होंने कहा, "मैं बिल्कुल अलग अवतार में नजर आऊंगी। इससे पहले कभी मैंने टीवी पर ऐसा नहीं किया है। अब तक मिली प्रतिक्रिया से उत्साहित हूं और मुझे यकीन है कि 'वारिस' में दर्शकों को मेरी प्रस्तुति जरूर पसंद आएगी।"

हिना ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।

सिर्फ हिना खान ही नहीं कई और टीवी सितारे इस होली स्पेशल एपिसोड में थिरकते नजर आएंगे। अभिनेता रवि दुबे और अभिनेत्री अदा खान भी अपने डांस का जलवा बिखेरेंगे। रवि ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शूटिंग की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं।


'वारिस' का प्रसारण टेलीविजन चैनल एंडटीवी पर होता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन