1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड के इन गानों के बिना अधूरी है आपकी होली

बॉलीवुड के इन गानों के बिना अधूरी है आपकी होली

 Published : Mar 12, 2017 05:44 pm IST,  Updated : Mar 12, 2017 05:44 pm IST

बॉलीवुड में कुछ ऐसे गाने हैं जिनके बिना आपकी होली अधूरी रहती है। हमारे पास उन गानों की लिस्ट है जिसके बिना आपकी होली अधूरी है और जिसे आप इस होली पार्टी में सुनकर जरूर थिरकेंगे।

holi- India TV Hindi
holi

नई दिल्ली: होली का त्यौहार आ गया है और हर तरफ बस रंग-बिरंगे गुलाल और खुशियों के रंग लाल-पीले-नीले-गुलाबी रंग दिखाई दे रहे हैं। हर कोई इस रंग में रंगा और गुझियों की महक में डूबा दिख रहा है। खुशी से लोग नाच रहे हैं गा रहे हैं, लेकिन बॉलीवुड में कुछ ऐसे गाने हैं जिनके बिना आपकी होली अधूरी रहती है। हमारे पास उन गानों की लिस्ट है जिसके बिना आपकी होली अधूरी है और जिसे आप इस होली पार्टी में सुनकर जरूर थिरकेंगे।

'रंग बरसे भीगे चुनर वाली....' 'सिलसिला' का ये गाना सुने बिना तो आपकी कोई होली गुजरी ही नहीं होगी...

'होली खेले रघुबीरा अवध में...' 'बागबां' का ये गाना जब से आया है हर होली में बजता है, आप भी तो हर साल इन गानों पर थिरकते हैं।

'ये जवानी है दीवानी' का गाना 'बलम पिचकारी...' तो युवाओं के जुबां पर चढ़ा है। इसे सुनते ही कदम अपने आप थिरकने लगते हैं।

'कटी पतंग' का गाना आज ना छोड़ेंगे सुने बिना तो आपकी होली अधूरी ही है समझिए...

'नदिया के पार' का गाना 'जोगी जी...' को आप कैसे भूल सकते हैं...

'शोले' का ये होली गीत तो अनबीटेबल है...

'डू मी अ फेवर, लेट्स प्ले होली...' फिल्म 'वक्त' का ये गाना हर साल होली पर बजता है...

'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का टाइटल सॉन्ग भी अब इस लिस्ट में शुमार हो गया है। इस होली पार्टी आपके घर ये गाना भी खूब बजने वाला है।

'जॉली एलएलबी' के इस गाने ने भी होली प्लेलिस्ट में अपनी जगह बना ली है..

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन