1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. "ऋतिक अपने काम को हल्के में नहीं लेते"

"ऋतिक अपने काम को हल्के में नहीं लेते"

 Written By: IANS
 Published : Jul 26, 2016 05:14 pm IST,  Updated : Jul 26, 2016 05:14 pm IST

अभिनेत्री यामी गौतम का कहना है कि आगामी फिल्म 'काबिल' में उनके सह-कलाकार ऋतिक रोशन अपने काम को हल्के में नहीं लेते हैं।

hrithik roshan - India TV Hindi
hrithik roshan

नई दिल्ली: अभिनेत्री यामी गौतम का कहना है कि आगामी फिल्म 'काबिल' में उनके सह-कलाकार ऋतिक रोशन अपने काम को हल्के में नहीं लेते हैं। यामी ने आईएएनएस को बताया, "वह काफी प्रेरक हैं। अगर आप उनके साथ काम कर रहे हैं या उनसे बात करें, तो ऐसा नहीं हो सकता कि आप उनसे प्रेरित न हों।"

अभिनेत्री ने कहा, "अब मुझे पता चला कि वह कैसे सुपरस्टार बने। वह अपने काम को हल्के में नहीं लेते हैं।" यामी को संजय गुप्ता निर्देशित फिल्म 'काबिल' में नेत्रहीन लड़की के किरदार में देखा जाएगा। 

अभिनेत्री का कहना है कि ऋतिक स्वयं को बेहतर से बेहतर बनाने में प्रयासरत रहते हैं। 

एफडीसीआई इंडिया कॉत्योर वीक 2016 में डिजाइनर रिम्पल और हरप्रीत नरुला के लिए शोस्टॉपर के रूप में नजर आईं अभिनेत्री ने ऋतिक की तारीफ करते हुए कहा, "वह हमेशा यह जरूर सुनिश्चित करते हैं कि आप अपना किरदार बेहतरीन रूप से निभाएं और एक अच्छा शॉट दें। यह केवल मेरे साथ नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति के साथ है, जो उनके साथ काम करता है।"

ऋतिक के पिता राकेश रोशन के 'फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शन' के बैनर तले बन रही फिल्म अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन