1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मीका सिंह के साथ न्यू ईयर के जश्न में डूबे ऋतिक रोशन, हिट सॉन्ग और हुक स्टेप के साथ मचाया धमाल

मीका सिंह के साथ न्यू ईयर के जश्न में डूबे ऋतिक रोशन, हिट सॉन्ग और हुक स्टेप के साथ मचाया धमाल

 Published : Jan 01, 2021 06:19 pm IST,  Updated : Jan 01, 2021 06:30 pm IST

सुपरहिट सिंगर मीका सिंह ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें वो ऋतिक रोशन के साथ एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं।

Hrithik Roshan-MIKA SINGH - India TV Hindi
Hrithik Roshan-MIKA SINGH  Image Source : INSTAGRAM/MIKASINGH

बॉलीवुड सेलेब्स नए साल का स्वागत बहुत जोर-शोर के साथ कर रहे हैं। ऐसे में अभिनेता ऋतिक रोशन कैसे पीछे रह जाते। इस खास मौके पर ऋतिक ने अपने पहली फिल्म के हिट सॉन्ग पर ना सिर्फ जबरदस्त डांस किया बल्कि मीका सिंह के साथ सुरों को भी सजाया। सोशल मीडिया पर ऋतिक-मीका का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऋतिक रोशन 'कहो न प्यार है' का हिट गाना 'ए मेरे दिल तू' गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही इस गाने के हुक स्टेप भी कर रहे हैं, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। 

नए साल 2021 पर शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा पापा राज कुंद्रा के साथ गाना गाती आईं नजर, देखें क्यूट सा वीडियो

HRITHIK ROSHAN
Image Source : INSTAGRAM/MIKASINGHHRITHIK ROSHAN 

सिंगर मीका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें कैप्शन में लिखा- 'Happy New Year... ऋतिक रोशन, जायद खान, करण बावा और राकेश रोशन के साथ बहुत ही शानदार पार्टी रही। शुक्रिया कुकु बावा साब और राकेश रोशन इस तरह की शानदार पार्टी देने के लिए। आप सबको नए साल की बधाई। आप सब के लिए सेहतमंद होने और ढेर सारी खुशियों की कामना। 'गुडबाय 2020, वेलकम 2021'। 

मीका सिंह के इस वीडियो पोस्ट पर उनके फैंस कमेंट कर उन्हें नए साल की बधाई दे रहे हैं। साथ ही फैंस ऋतिक रोशन के डांस की भी तारीफ कर रहे हैं। मीका और ऋतिक के इस वीडियो को तीन लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 

दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया से सभी पोस्ट डिलीट करने के बाद शेयर किया पहला आडियो क्लिप

बता दें कि मीका सिंह ने बीते साल लगे लॉकडाउन के कारण अपने काम पर पड़े असर की बात की थी। उन्होंने बताया था कि बीते 8 महीने से उनके पास कोई काम नहीं मिला था। उन्होंने हाल ही में फिल्म 'सयोनी' के लिए 'एक पप्पी' गीत गाया है। वहीं ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो लोगों को बेसब्री से उनकी सुपरहीरो वाली सीरिज 'कृष' की अगली कड़ी की घोषणा का इंतजार है। बीते साल ऋतिक रोशन 'वॉर' और 'सुपर 30' में नजर आए थे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन