1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'हम दिल दे चुके सनम' ने पूरे किए 22 साल : अजय देवगन ने कहा पता नहीं था इतिहास रचेगी फिल्म

'हम दिल दे चुके सनम' ने पूरे किए 22 साल : अजय देवगन ने कहा पता नहीं था इतिहास रचेगी फिल्म

 Published : Jun 18, 2021 09:02 pm IST,  Updated : Jun 18, 2021 09:02 pm IST

इस खास मौके पर अजय देवगन ने फिल्म के सेट पर संजय लीला भंसाली के साथ अपनी एक तस्वीर के अलावा फिल्म के कुछ ²श्यों की तस्वीरों को भी साझा किया है।

hum dil de chuke sanam- India TV Hindi
'हम दिल दे चुके सनम' के 22 साल पर अजय देवगन का पोस्ट Image Source : AJAY DEVGAN/INSTAGRAM

मुंबई: संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' 18 जून, 1999 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने आज अपने 22 साल पूरे कर लिए हैं। फिल्म में सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और अजय देवगन जैसे कलाकार मुख्य किरदारों में थे। यह उस साल की सबसे ज्यादा हिट हुई फिल्मों में से एक रही। इस खास मौके पर अजय देवगन ने फिल्म के सेट पर संजय लीला भंसाली के साथ अपनी एक तस्वीर के अलावा फिल्म के कुछ ²श्यों की तस्वीरों को भी साझा किया है।

ऋतिक रोशन की फिल्म 'लक्ष्य' के 17 साल पूरे, फरहान अख्तर ने इंडियन आर्मी को जताया आभार

इसके साथ कैप्शन में वह लिखते हैं, ' "हम दिल दे चुके सनम' के 22 साल। सलमान, संजय, ऐश और मुझे पता था कि हम एक सुपर-सेंसेटिव फिल्म बना रहे हैं। हमने यह नहीं सोचा था कि यह इतिहास रच देगी। आभारी हूं। हैशटैग22ईयर्सऑफहमदिलदेचुकेसनम।"

'हम दिल दे चुके सनम' के 22 साल: सलमान खान, ऐश्वर्या राय और अजय देवगन को नहीं था अंदाजा, फिल्म रच देगी इतिहास 

वर्क फ्रंट की बात करें, तो अजय आने वाले समय में भंसाली की अगली रिलीज 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में आलिया भट्ट शीर्षक भूमिका में हैं।

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन