1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. देशभक्ति की बात करता हूं तो कुछ लोग परेशान होते हैं: अनुपम खेर

देशभक्ति की बात करता हूं तो कुछ लोग परेशान होते हैं: अनुपम खेर

 Written By: IANS
 Published : Nov 14, 2016 09:20 pm IST,  Updated : Nov 14, 2016 09:20 pm IST

बॉलीवुड के दिग्गज ऐक्टर पति अनुपम खेर ने भोपाल में सोमवार को कहा कि वह जब देशभक्ति की बात करते हैं तो कुछ लोगों को परेशानी होने लगती है।

Anupam Kher | PTI Photo- India TV Hindi
Anupam Kher | PTI Photo

भोपाल: बॉलीवुड के दिग्गज ऐक्टर पति अनुपम खेर ने भोपाल में सोमवार को कहा कि वह जब देशभक्ति की बात करते हैं तो कुछ लोगों को परेशानी होने लगती है। राजधानी के विधानसभा परिसर में तीन दिनों से चल रहे लोक-मंथन के समापन समारोह में पहुंचे खेर ने कहा, ‘देशभक्ति हमें न सिखाओ। यह सही है कि कोई किसी को देशभक्ति नहीं सिखा सकता, यह तो भीतर से आती है।’ 

एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अनुपम खेर ने कहा कि देशभक्ति की बात से यदि किसी को तकलीफ होती है तो उससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा, ‘देशभक्ति हमारे खून में है। जब भी अवसर आता है, यह प्रकट होती है। देशभक्ति की बात से यदि किसी को पीड़ा होती है तो होने दीजिए, हम तो अपना काम करेंगे। पिछले दो-तीन सालों में असहिष्णुता और देशभक्ति के विषय जान-बूझकर उठाए गए हैं।’ 

खेर ने कहा, ‘जब असहिष्णुता की बहस शुरू की गई, तब मेरे भीतर का भारतीय जागा और उसने कहा कि यह चुप रहने का समय नहीं है। इस कारण मैंने असहिष्णुता पर सवाल उठाने वालों का खुलकर विरोध किया।’ खेर ने कहा कि वह कश्मीरी पंडित हैं, इसलिए उनकी रगों में देशभक्ति है। अपने ही देश में निर्वासित होने के बाद भी कश्मीरी पंडितों ने कभी भी देश के खिलाफ कोई बात नहीं कही।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन