1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. IIFA 2019: 'ड्रीम गर्ल' ताहिरा संग ग्रीन कारपेट पर पहुंचे आयुष्मान खुराना

IIFA 2019: 'ड्रीम गर्ल' ताहिरा संग ग्रीन कारपेट पर पहुंचे आयुष्मान खुराना

 Published : Sep 19, 2019 03:00 pm IST,  Updated : Sep 19, 2019 04:50 pm IST

आयुष्मान खुराना अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ आईफा अवॉर्ड के ग्रीन कारपेट पर पहुंचे।

आयुष्मान...- India TV Hindi
आयुष्मान खुराना-ताहिरा कश्यप

मुंबई: इस बार आईफा अवॉर्ड्स आयुष्मान खुराना और उनके भाई अपारशक्ति खुराना ने होस्ट किया। आयुष्मान खुराना के लिए ये साल काफी अच्छा रहा। उन्हें अंधाधुन के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला और उनकी फिल्म अंधाधुन और बधाई हो ने भी नेशनल अवॉर्ड जीता। आइफा के ग्रीन कार्पेट पर आयुष्मान खुराना अपनी ड्रीम गर्ल यानी वाइफ ताहिरा के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी फिल्म ड्रीम गर्ल पर बात भी की। आयुष्मान खुराना ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि लोग उनकी फिल्म ड्रीम गर्ल बहुत पसंद कर रहे हैं। मैंने बहुत मन से ये रोल किया है और अंदर से पूजा की आवाज निकाली है।

Related Stories

आयुष्मान की वाइफ ताहिरा ने कहा फर्स्ट टाइम मुझे किसी लड़की पर क्रश हुआ है और वो पूजा है।आई लव यू पूजा, इस पर आयुष्मान ने कहा लव यू टू।

आयुष्मान खुराना ने कहा कि आईफा उनके लिए बहुत खास है, उन्हें पहला डेब्यू अवॉर्ड आइफा की तरफ से ही मिला था। आयुष्मान ने कहा इस बार आइफा मुंबई में हो रहा है तो काफी इजी रहा सबकुछ। आयुष्मान खुराना ने यह भी कहा कि वो सलमान खान के परफॉरमेंस के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं।

आयुष्मान खुराना से जब उनके इस बार के जन्मदिन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म ड्रीम गर्ल की अच्छी ओपनिंग हुई और लोगों को यह फिल्म पसंद आई इसलिए जन्मदिन खास रहा। वहीं ताहिरा ने कहा आयुष्मान के पिछले जन्मदिन पर हमें मेरे कैंसर होने के बारे में पता चला था, इस बार मैं हेल्दी हूं और अब सिर पर बाल भी आ गए हैं। 

Also Read:

IIFA Awards 2019 के बेहतरीन पल, शाहिद-ईशान ने एक साथ किया डांस तो सलमान ने कैटरीना को किया चीयर

बचपन में ऐसे दिखते थे सुनील ग्रोवर, इंस्टा पर शेयर की Throwback फोटो और बताई चाहत

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन