1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! कंगना रनौत खुद को मानती है "बी ग्रेड" फिल्मों की टॉप एक्ट्रेस

OMG! कंगना रनौत खुद को मानती है "बी ग्रेड" फिल्मों की टॉप एक्ट्रेस

 Published : Oct 15, 2016 02:31 pm IST,  Updated : Oct 15, 2016 02:31 pm IST

कई अवार्ड विनिंग फिल्में करनी वाली और टॉप डायरेक्टर्स के साथ काम कर चुकी बॉलीवुड की क्वीन ने एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह बी-ग्रेड फिल्में करनी वाली टॉप एक्ट्रेस है। जानिए और क्या कहा..

 kangana ranut- India TV Hindi
kangana ranut

नई दिल्ली:  बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। उन्हें हिन्दी सिनेमाजगत में एक बेबाक और बोल्ड अदाकारा के रूप में जाना जाता है। वह हमेशा से ही एक बिंदास लड़की रही है। वह जिस किरदार को भी करती है। वह उऩपर फिट बैठ जाता है।

ये भी पढ़े-

कंगना उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से है। जिन्हें लगातार 2 साल ढेरो अवार्ड मिले। वह इसलिए मिलें क्योंकि उन्होंने अपनी हर एक फिल्म में ऐसे किरदार निभाएं है। जिन्हें देखकर लोग दातों तले अंगुली दबा लेते है।

क्वीन जैसी फिल्में करने वाली अभिनेत्री कंगना एक बार फिर सु्र्खियों में है। कंगना खुद को बी ग्रेड फिल्मों की डॉप एक्ट्रेस मानती है। यह बयान उन्होंने उस समय दिया जब वह बॉलीवुड के टॉप डायरेक्टर्स के साथ काम कर रही है।

कंगना का कहना है कि वह फिल्मों का चुनाव यह सोचकर नहीं करतीं कि फिल्म सफल होगी या नहीं, बल्कि वह सिर्फ काम करते रहना चाहती हैं।

बॉलीवुड की 'क्वीन' ने कहा, "मैंने अपने लिए ऐसा कोई मानक नहीं तय किया है कि मुझे यह काम करना है या मुझे यहां जाना है। मैं खुद पर इस तरह का दबाव नहीं डालती। मैं बस अपना काम करते रहना चाहती हूं, आगे बढ़ते रहना चाहती हूं और यही बात मैंने खुद से कही है। मुझे लगता है कि मैं शायद बॉलीवुड की एकमात्र शीर्ष अभिनेत्री हूं, जिसने बी-ग्रेड फिल्में भी की हैं।"

मनाली के पास एक गांव से ताल्लुक रखने वाली कंगना ने बॉलीवुड में अपने दम पर अपना मुकाम बनाया है। फिल्म जगत में आने से पहले उनका कोई सिनेमाई ताल्लुकात नहीं रहा है। उन्होंने 'गैंगस्टर', 'वो लम्हे', 'तनु वेड्स मनु', 'फैशन', 'क्वीन' जैसी फिल्मों से अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाई।

कंगना फिलहाल अमेरिका के अटलांटा में हंसल मेहता की फिल्म 'सिमरन' की शूटिंग कर रहीं हैं, जिसमें वह एक 30 वर्षीया तलाकशुदा महिला की भूमिका में हैं।

कंगना के मुताबिक, "यह मायने यह मायने नहीं रखता कि आप कौन-सी फिल्म कर रहे हैं, बल्कि आप उन्हें किस तरह कर रहे हैं, यह मायने रखता है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन