1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...जब सोनम के स्टाइल पर कंगना ने कही ये बात

...जब सोनम के स्टाइल पर कंगना ने कही ये बात

 Published : Jun 30, 2016 01:56 pm IST,  Updated : Jun 30, 2016 01:56 pm IST

कंगना रनौत पिछले काफी वक्त से किसी न किसी कारण से सुर्खियों में छाई हुई हैं। कंगना को हिन्दी सिनेमाजगत में फैशनेबल अभिनेत्रियों में से एक गिना जाता है।

sonam- India TV Hindi
sonam

मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार कंगना रनौत पिछले काफी वक्त से किसी न किसी कारण से सुर्खियों में छाई हुई हैं। कंगना को हिन्दी सिनेमाजगत में फैशनेबल अभिनेत्रियों में से एक गिना जाता है। लेकिन सभी को अपने स्टाइल से प्ररित करने वालीं कंगना हाल ही में सोनम कपूर और बहन के तारीफों के पुल बांधती हुई नजर आईं। कंगना रनौत ने सोनम कपूर और उनकी बहन रिया की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वे ग्लैमर और स्टाइलिंग की दुनिया में बेहद शानदार हैं और सभी को प्रेरित करती हैं।

इसे भी पढ़े:-

पत्रिका 'ग्रेजिया' के आवरण पृष्ठ लॉन्च के मौके पर उनसे उनके स्टाइल आइकन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "कई लोग हैं, जो कलाकारों के स्टाइल और ग्लैमर के लिए काफी मेहनत करते हैं। अमी पटेल और अनीता श्रॉफ जैसी कई स्टाइलिस्ट्स हैं जो कड़ी मेहनत करती हैं। मुझे लगता हैं कि इनके कारण आजकल हर कोई स्टाइलिश नजर आता है।"

कंगना ने कहा, "मैं हमारे स्टाइल के लिए इन महिलाओं को श्रेय देना चाहती हूं। इनके अलावा रिया और सोनम भी स्टाइल की दुनिया में शानदार हैं। वे अपने स्टाइल से हमें प्रेरित करती रहती हैं।" कंगना और सोनम को बॉलीवुड की फैशनेबल अभिनेत्रियों में गिना जाता है। कंगना ग्रेजिया पत्रिका के आवरण पृष्ठ पर दिखाई देंगी।

कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रंगून' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं दूसरी तरफ सोनम अपनी बहन रिया की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में काफी बीजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ स्वरा भास्कर और करीना कपूर खान जैसी अभिनेत्रियां भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन