1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. "सिमरन" की शूटिंग के दौरान कंगना का हुआ एक्सीडेंट

"सिमरन" की शूटिंग के दौरान कंगना का हुआ एक्सीडेंट

 Published : Oct 15, 2016 02:15 pm IST,  Updated : Oct 15, 2016 02:15 pm IST

बॉलीवुड की क्वीन कहीं जाने वाली कंगना रनौत और उनकी टीम का यूएस में फिल्म "सिमरन" की शूटिंग के दौरान एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में कंगना को ज्यादा चोट नहीं आई है। उनके हाथ और माथे में मामूली चोट आई है।

kangana ranut- India TV Hindi
kangana ranut

नई दिल्ली:  बॉलीवुड की क्वीन कहीं जाने वाली कंगना रनौत और उनकी टीम का यूएस में फिल्म "सिमरन" की शूटिंग के दौरान एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में कंगना को ज्यादा चोट नहीं आई है। उनके हाथ और माथे में मामूली चोट आई है।

ये भी पढ़े-

जिस वक्त ये हादसा हुआ तब कंगना अपने टीम मेंबर्स के साथ जॉर्जिया के बाहर मौजूद शूटिंग लोकेशन से अटलांटा के होटल लौट रही थीं।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार, एक्सीडेंट के समय सभी डर गए थे। कगंना के साथ- साथ बाकी टीम मेंबर्स को भी मामूली चोटे आईं। कंगना ने अपनी चोट को नजरअंदाज करते हुए फिल्म की शूटिंग पर कोई असर नहीं होने दिया। फिल्म मेकर्स ने ऐसा करने से मना करने पर भी उन्होनें काम नहीं छोड़ा।

ऐसे हुआ एक्सीडेंट

हादसे उस वक्त हुआ जब कंगना अपनी टीम के साथ शूटिंग पूरी कर के वापस लौट रही थी। उस वक्त वहां का लोकर ड्राइवर गाड़ी चला रहा था। ड्राइविंग करते वक्त उसे खांसी आने लगी इस वजह से उसकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया। इस वजह से गाड़ी डिस्बैलेंस हो गई और कार का एक्सिडेंट हो गया। ड्राइवर के साथ बैठे बॉडीगार्ड ने कोशिश की कि वह गाड़ी को संभाल सके लेकिन उसकी यह कोशिश कामयाब नहीं हुई।  

इस फिल्म में पहली बार दिखेंगी संजीदा करेक्टर पर
आपको बता दें कि कंगना इन दिनों हंसल मेहता की फिल्म 'सिमरन' की शूटिंग अटलांटा में कर रही हैं। फिल्म में कंगना 30 साल की तलाकशुदा प्रफुल पटेल की भूमिका में नजर आएंगी।

कंगना पहली बार इतना संजीदा चरित्र निभा रही हैं। वह हर चीज पर वास्तव में कड़ी मेहनत कर रही हैं। किरदार की तैयारी के लिए कंगना अपनी बोली और शारीरिक भाषा पर काम कर रही हैं। कंगना विशाल भारद्वाज की 'रंगून' में भी दिखेंगी। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और सैफ अली खान हैं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन