1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कट्टी बट्टी' में अपने काम से खुश हैं इमरान

'कट्टी बट्टी' में अपने काम से खुश हैं इमरान

 Written By: IANS
 Published : Sep 22, 2015 02:48 pm IST,  Updated : Sep 22, 2015 03:02 pm IST

मुंबई: 'कट्टी बट्टी' से फिल्मी पर्दे पर दो साल के बाद वापसी करने वाले इमरान खान का कहना है कि फिल्म में उनके काम पर मिली प्रतिक्रिया से वे खुश हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग के

'कट्टी बट्टी' में अपने...- India TV Hindi
'कट्टी बट्टी' में अपने काम से खुश हैं इमरान

मुंबई: 'कट्टी बट्टी' से फिल्मी पर्दे पर दो साल के बाद वापसी करने वाले इमरान खान का कहना है कि फिल्म में उनके काम पर मिली प्रतिक्रिया से वे खुश हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग के अवसर पर इमरान ने कहा, "मैं उत्साहित हूं। अपने करियर में इससे पहले मुझे इस प्रकार की प्रशंसा नहीं मिली। मेरे लिए यह बड़ी बात है।"

सूत्रों के मुताबिक निखिल अडवानी निर्देशित फिल्म ने अपने रिलीज के तीन दिनों में 16.27 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

इस फिल्म में कंगना रनाउत ने एक कैंसर से पीड़ित मरीज का किरदार निभाया है। फिल्म में कंगना कुछ भी नया करती नहीं दिखती सिवाए इसके कि वो अपने आपको आत्मविश्वास के साथ फिल्म में आगे तक दर्शाती हैं।

निखिल आडवाणी ने दो हफ्तों में दो फिल्में रिलीज कर साहस तो दिखाया लेकिन ये शायद उनका ओवर कॉन्फिडेंस था जो उन्हें ले डूबा है। फिल्म 'हीरो' ने तो पहले ही निराश कर रखा था, और अब कट्टी-बट्टी से भी दर्शक कट्टी कर चुके हैं।

इससे पहले फिल्म की स्क्रीनिंग के समय आमिर खान को यह फिल्म उन्हें इतनी ज्यादा पसंद आई थी कि उनकी आंख में आंसू तक आ गए थे। वहीं दूसरी तरफ हमेशा अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले केआरके ने ट्वीट कर फिल्म को "पकाऊ" बताया था।

इसे भी पढ़े:- 'कट्टी बट्टी' में इमरान खान-कंगना रनाउत ने 24 घंटे तक किया किस!

कट्टी बट्टीः मामा आमिर ने की भांजे इमरान की तारीफ

केआरके ने 'कट्टी बट्टी' को कहा 'पकाऊ फिल्म'

कट्टी बट्टी फिल्म रिव्यू

अगली स्लाइड में देखें फिल्म का ट्रेलर:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन