1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. #ChunavManch विशेष: चुटकीले अंदाज में दिखे लालू यादव

#ChunavManch विशेष: चुटकीले अंदाज में दिखे लालू यादव

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 22, 2015 02:28 pm IST,  Updated : Sep 22, 2015 10:25 pm IST

पटना: बिहार में चुनावी दंगल पर हो रही इंडिया टीवी की खास पेशकश 'चुनाव मंच' पर सुशील मोदी, नीतीश कुमार समेत तमाम दिग्गज नेताओं ने जहां रणनीति का खुलासा किया, वहीं मंच पर लालू यादव

पटना: बिहार में चुनावी दंगल पर हो रही इंडिया टीवी की खास पेशकश 'चुनाव मंच' पर सुशील मोदी, नीतीश कुमार समेत तमाम दिग्गज नेताओं ने जहां रणनीति का खुलासा किया, वहीं मंच पर लालू यादव कुछ अलग ही अंदाज में दिखे। RJD नेता लालू यादव ने चुटकीले और अपने खास अंदाज में सवालों का जवाब दिया।

लालू यादव ने कहा कि, मैं आना नहीं चाहता था..आप लोग आ गए हैं तो मैं यह बताना भी नहीं चाहता। उन्होने कहा नरेंद्र मोदी रूपी लंका को इस बार जला देना है। उन्होंने कहा कि, BJP ने देश के युवक और युवतियों को धोखा दिया है और काले धन के मामले में लोगों को ठगा है। नरेंद्र मोदी मुझसे जूनियर हैं। मैं राजनीति में 90 में हूं, वो मुझसे बाद में आए। लालू ने कहा हमारे काम करने का अलग तरीका है और हम सबसे लिए काम करेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत