1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'शोले' के धर्मेंद्र के अंदाज में इंस्टाग्राम पर उतरे इरफान खान

'शोले' के धर्मेंद्र के अंदाज में इंस्टाग्राम पर उतरे इरफान खान

 Published : May 29, 2017 06:50 pm IST,  Updated : May 29, 2017 06:50 pm IST

सोशल मीडिया आज इस कदर लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है कि वह इस पर खुद से जुड़े कई खास पलों को शेयर करते हैं। इनमें बेहतरीन अभिनेता इरफान खान का नाम भी शुमार हो गया है। इरफान तस्वीरों को शेयर करने वाली सोशल साइट इंस्टाग्राम से जुड़ गए हैं।

irrfan- India TV Hindi
irrfan

मुंबई: सोशल मीडिया आज इस कदर लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है कि वह इस पर खुद से जुड़े कई खास पलों को शेयर करते हैं। वैसे इस मामले में फिल्मी सितारे भी बिल्कुल पीछे नहीं है। वह भी सोशल मीडिय के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। अब इन सितारों में बेहतरीन अभिनेता इरफान खान का नाम भी शुमार हो गया है। इरफान तस्वीरों को शेयर करने वाली सोशल साइट इंस्टाग्राम से जुड़ गए हैं। उन्होंने इस साइट पर अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें भी शेयर की हैं। इरफान ने हाल ही में अपनी दो ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं।

अपनी पहली तस्वीर में इरफान और उनका एक दोस्त फिल्म ‘शोले’ के एक दृश्य का नकल करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में इरफान और उनके दोस्त का अंदाज कुछ ऐसा है जैसे ‘शोले’ में धर्मेन्द्र, अमिताभ बच्चन के कंधों पर बैठ कर सीटी और हारमोनियम बजा रहे हैं। उन्होंने अपनी इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है,  “शोले के पोस्टर से प्रभावित हमारी यह तस्वीर । फिल्मी प्रभाव।” वहीं दूसरी तस्वीर में इरफान भारत के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के पहनावे जैसे कपड़े में एक घोड़े की सवारी करते नजर आ रहे हैं।

इरफान को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘हिन्दी मीडियम’ में अभिनय करते हुए देखा गया था। फिल्म में उनके साथ पाकिस्तानी अदाकारा सबा कमर भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म हर दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। बैन के बाद ट्विटर पर लौटे अभिजीत, कहा- मेरी आवाज को नहीं दबा सकते

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन