1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दुनिया में बॉलीवुड के बढ़ते रुतबे पर इरफान खान ने ये कहा, आप भी जानिए

दुनिया में बॉलीवुड के बढ़ते रुतबे पर इरफान खान ने ये कहा, आप भी जानिए

 Published : May 10, 2016 08:11 pm IST,  Updated : May 10, 2016 08:11 pm IST

इरफान खान ने कहा कि समय के साथ भारत को लेकर, खासतौर से यहां के सिनेमा को लेकर अंतर्राष्ट्रीय सिनेदर्शकों का दृष्टिकोण बदला है।

irrfan- India TV Hindi
irrfan

नई दिल्ली: बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में काम करके स्टारडम हासिल कर चुके इरफान खान ने हाल ही में उन्होंने इन फिल्मों की बदौलत ही एक बड़ा स्टारडम हासिल किया है। कुछ वक्त पहले ही इरफान खान ने कहा कि समय के साथ भारत को लेकर, खासतौर से यहां के सिनेमा को लेकर अंतर्राष्ट्रीय सिनेदर्शकों का दृष्टिकोण बदला है। 'स्लमडॉग मिलियनेयर' और 'लाइफ ऑफ पई' जैसी हॉलीवुड की फिल्मों में नजर आ चुके इरफान ने कहा, "भारत को लेकर, खासतौर से यहां के सिनेमा के बारे में अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों की धारणा समय के साथ बदली है। जब हमारी इंडस्ट्री बढ़नी शुरू हुई तो भारतीय फिल्मों को दुनिया भर के फिल्म समारोहों में देखा गया और इसकी लोकप्रियता बढ़ी।"

इसे भी पढ़े:- आखिर क्यों कंगना को कर दिया गया इस फिल्म से बाहर

उन्होंने कहा, "कई उदाहरण हैं, जहां भारतीय फिल्मों ने अंतर्राष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया है। अब हिंदी फिल्मों के दर्शक विदेशों में रहने वाले भारतीय ही नहीं हैं, बल्कि पश्चिमी नागरिकों में भी इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है, जो भारतीय फिल्मों पर बराबर नजर रखे हुए हैं।"

उन्होंने कहा, "अब वे भारतीय अभिनेताओं को समझते हैं और उनके अलग-अलग तरह के किरदारों का स्वागत कर रहे हैं।" इरफान आगामी हॉलीवुड फिल्म 'इन्फर्नो' में टॉम हैंक्स के साथ नजर आएंगे।

इरफान खान ने हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'द जंगल बुक' के हिन्दी संस्करण में अपनी आवाज दी थी। इरफान खान पिछली बार फिल्म 'जज्बा' में देखा गया था। इस फिल्म में वह ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ मुख्य किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म से ऐश ने 5 साल बाद एक फिर से बॉलीवुड में कमबैक किया था। यह फिल्म तो पर्दे पर कोई खास धमाल नहीं मचा पाई लेकिन इरफान के किरदार को दर्शकों से खूब प्रशंसा हासिल हुई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन