1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ईशान खट्टर ने हेडफोन्स लगाकर चलाई साइकिल, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास

ईशान खट्टर ने हेडफोन्स लगाकर चलाई साइकिल, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास

 Published : Jan 11, 2019 06:25 pm IST,  Updated : Jan 11, 2019 06:25 pm IST

ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) हेडफोन्स लगाकर साइकिल चला रहे थे, जिस कारण उन्हें ट्रोल कर दिया गया।

Ishaan Khatter- India TV Hindi
Ishaan Khatter Image Source : YOGEN SHAH

ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) फिटनेस फ्रीक हैं। वह अपने वर्कआउट वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते हुए देखा गया। वह यह अपने फिटनेस के लिए ही कर रहे थे, लेकिन उनसे गलती यह हो गई कि उन्होंने साइकिल चलाते वक्त हेडफोन्स लगा रखे थे, जो सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं है। उनकी तस्वीर देख सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।

लोग गैर जिम्मेदार ठहराने लगे और कहने लगे कि वह म्यूजिक सुनते हुए कैसे साइकिल चला सकते हैं। ईशान ब्लैक टी और ग्रे शॉट्स में ट्रैफिक में साइकिल चला रहे थे।

Ishaan Khatter
Ishaan Khatter

Ishaan Khatter gets trolled
Ishaan Khatter gets trolled

ईशान अपने भाई शाहिद कपूर के साथ 'कॉफी विद करण 6' में नजर आएंगे। प्रोमो में वह जाह्नवी कपूर संग अपने अफेयर पर बात करते हुए नजर आएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने 45 साल की एक महिला को डेट किया था।

इसके पहले जाह्नवी अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ 'कॉफी विद करण 6' में आई थीं। करण जौहर ने जब उनसे पूछा था कि क्या वह ईशान को डेट कर रही हैं तो उन्होंने साफ तौर पर ना कह दिया था।

दोनों के फिल्मी करियर की बात करें तो ईशान ने 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद जाह्नवी के साथ वह 'धड़क' में नजर आए थे। 'धड़क' जाह्नवी की पहली फिल्म थी।

Also Read:

URI: The Surgical Strike Movie Review (2019): 'उरी' जैसी फिल्में बनती रहनी चाहिए

हार्दिक पंड्या से पहले ‘कॉफी विद करण’ में रणवीर सिंह ने की थी ये ‘गंदी बात’

एक बार फिर साथ आए 'संजू और कमली', वायरल हुई फोटो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन