1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फैन को थप्पड़ मारने के मामले में जॉन ने तोड़ी चुप्पी

फैन को थप्पड़ मारने के मामले में जॉन ने तोड़ी चुप्पी

 Published : Sep 30, 2016 07:43 pm IST,  Updated : Sep 30, 2016 07:43 pm IST

जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फोर्स 2’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में वह अपने एक फैन को थप्पड़ मारने के मामले को लेकर चर्चा में आ गए हैं।

john- India TV Hindi
john

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फोर्स 2’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में वह अपने एक फैन को थप्पड़ मारने के मामले को लेकर चर्चा में आ गए हैं। लेकिन अब जॉन ने इन खबरों का खंडन किया है। दरअसल कहा जा रहा था कि उन्होंने अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक प्रशंसक को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था।

इसे भी पढ़े:-

गुरुवार को ऐसी खबर आई थी कि एक प्रशंसक ने प्रमोशन के दौरान उनका हाथ पकड़ा और एक सेल्फी लेने के लिए उन्हें खींचा जिसके बाद जॉन ने कथित तौर पर उसे थप्पड़ मार दिया था। बिल्कुल इसी तरह, मीडिया के एक फोटोग्राफर ने एक तस्वीर खींचना चाहा लेकिन उससे पहले ही जॉन ने उसे कथित तौर पर धमकाना शुरू कर दिया।

फिल्म ‘मद्रास कैफे’ के इस अभिनेता जॉन के करीबी सूत्रों के अनुसार, जॉन को परेशान करने की कोशिश में एक प्रशंसक ने उनको खींचा और उनके टी-शर्ट को भी पकड़ा। जॉन को उस प्रशंसक ने पकड़ा और उनके साथ गैर जिम्मेदाराना हरकत की, जिसके बाद उसने उसकी कार तक भी उसका पीछा किया।

हालांकि, शुक्रवार को जॉन की तरफ से जारी एक बयान में उनके प्रवक्ता ने कहा, इस मामले को बिना मतलब का तूल दिया गया है। जॉन कभी भी अपने किसी प्रशंसक को जान-बूझ कर दुख नहीं पहुंचाना चाहेंगे। उस प्रशंसक ने यहां तक कि जॉन से उनके घर पर मिलकर अपनी गैर जिम्मेदाराना हरकतों के लिए माफी भी मांगी है।

यह घटना गुरुवार जॉन की आगामी फिल्म ‘फोर्स 2’ का ट्रेलर लॉंच होने के बाद हुई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन