1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' के 5 साल पूरे, कबीर खान ने कहा- खास रहेगी ये फिल्म

सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' के 5 साल पूरे, कबीर खान ने कहा- खास रहेगी ये फिल्म

 Published : Jul 17, 2020 05:08 pm IST,  Updated : Jul 17, 2020 05:08 pm IST
बजंरगी भाईजान- India TV Hindi
 'बजरंगी भाईजान' के 5 साल पूरे Image Source : INSTAGRAM/KABIR KHAN

मुंबई: सलमान खान स्टारर 'बजरंगी भाईजान' एक ऐसी फिल्म है जिसने अपनी आकर्षक कहानी से देश भर में लाखों लोगों का दिल जीत लिया था। आज फिल्म् की रिलीज के पांच साल पूरे होने के पर सलमान खान फिल्म्स और निर्देशक कबीर खान ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए हैं। सलमान खान फिल्म्स ने अपनी पहली फिल्म के बारे में साझा करते हुए लिखा, "अपनी पहली फिल्म के पांच साल पूरे होने पर जश्न मनाते हुए। ट्रेलर और अन्य यादगार वीडियो के साथ बजरंगी भाईजान के जादुई क्षणों को जीते हुए! हैशटैगबजरंगीभाईजानकेपांचसाल।"

वही, निर्देशक कबीर खान ने साझा किया, "एक फिल्म जो हमारे दिलों से निकली है और बजरंगी भाईजान पर आपके द्वारा बरसाए गए अभूतपूर्व प्यार के कारण हमेशा मेरे लिए खास रहेगी। निरंतर सराहना के लिए धन्यवाद।"

एक अन्य पोस्ट में कबीर खान ने साझा करते हुए बताया कि यह फिल्म रिलीज होने के पांच साल बाद भी जापान के कुछ सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन