1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. काजोल ने खत्म की अपनी इस फिल्म की शूटिंग

काजोल ने खत्म की अपनी इस फिल्म की शूटिंग

 Published : Mar 11, 2017 05:44 pm IST,  Updated : Mar 11, 2017 05:44 pm IST

अभिनेत्री काजोल ने अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है...

kajol- India TV Hindi
kajol

चेन्नई: तमिल फिल्म 'वीआईपी 2' में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री काजोल ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। साल 1997 की तमिल फिल्म 'मिंसारा कानावु' में नजर आ चुकीं काजोल दो दशक बाद तमिल फिल्म उद्योग में वापसी कर रही हैं।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने लगभग दो सप्ताह में शूटिंग पूरी की।"

साल 2014 की तमिल फिल्म 'वेलैयिल्ला पट्टाथारी' के सीक्वल में काजोल एक व्यवसायी के रूप में दिखाई देंगी। सूत्र ने बताया कि फिल्म पर काम पूरा होने वाला है। उन्होंने कहा, "यह गर्मियों में रिलीज होने के लिए तैयार है। निर्माताओं ने जून या जुलाई में फिल्म रिलीज करने की योजना बनाई है।"

यह फिल्म धनुष के वुडरबर फिल्म्स द्वारा निर्मित हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन