1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कल्कि केकला ने बेबी बंप के साथ शेयर की फोटो, प्रेग्नेंसी पर Ex हस्बैंड अनुराग कश्यप का रिएक्शन आया सामने

कल्कि केकला ने बेबी बंप के साथ शेयर की फोटो, प्रेग्नेंसी पर Ex हस्बैंड अनुराग कश्यप का रिएक्शन आया सामने

 Published : Oct 01, 2019 08:30 pm IST,  Updated : Oct 01, 2019 08:30 pm IST

कल्कि केकला ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली प्रेग्नेंसी की तस्वीर को साझा किया जिसमें वह अपने बेबी बंप को दिखाती नजर आ रही हैं। 

 कल्कि की प्रेग्नेंसी पर एक्स हस्बैंड अनुराग कश्यप का रिएक्शन आया सामने- India TV Hindi
 कल्कि की प्रेग्नेंसी पर एक्स हस्बैंड अनुराग कश्यप का रिएक्शन आया सामने

मुंबई: अभिनेत्री कल्कि केकला ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली प्रेग्नेंसी की तस्वीर को साझा किया जिसमें वह अपने बेबी बंप को दिखाती नजर आ रही हैं। कल्कि ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को साझा किया जिसमें वह एक खूबसूरत सफेद कॉटन की ड्रेस पहने एक काउच पर बैठी दिख रही हैं।

इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "इस बात से राहत मिल रही है कि जुलाई में शूटिंग शेड्यूल की शुरुआत में महीनों तक अपने कॉस्ट्यूम में इसे ढकने का प्रयास असान नहीं रहा और सितंबर के बीच तक तो जिप बंद करने में भी मुश्किल आती थी, लेकिन अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है।"

35 वर्षीय अभिनेत्री ने सितंबर में अपने इजरायली ब्वॉयफ्रेंड गाय हेर्शबर्ग संग अपने रिश्ते का खुलासा सोशल मीडिया पर किया। वह एक शास्त्रीय पियानोबादक हैं। 

एक अखबार से बात करते हुए कल्कि ने एक्स हस्बैंड अनुराग कश्यप का उनकी प्रेगनेंसी पर क्या रिएक्शन रहा, इस बारे में बात की। कल्कि ने कहा, "उन्होंने मुझे पैरेंट्स क्लब में  स्वागत किया और कहा कि कोई ज़रूरत हो तो मुझे याद करना। बता दें, साल 2011 में कल्कि की शादी फिल्मकार अनुराग कश्यप के साथ हुई थी, लेकिन इसके दो साल बाद ये दोनों अलग हो गए। 

 

सितंबर के अंत में कल्कि ने बताया कि वह अपने पहले बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं और दिसंबर में डिलीवरी होने वाली है। कल्कि की योजना गोवा में बच्चे का जन्म पानी में देने की है जिसे वॉटर बर्थ भी कहते हैं।

Also Read:

जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' के पोस्टर्स हुए रिलीज, अगले साल 2 अक्टूबर को होगी रिलीज

समीरा रेड्डी 2 महीने की बेटी के साथ चढ़ी कर्नाटक की सबसे ऊंची चोटी पर, शेयर की वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन