1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण ने किया खुलासा, "लोगों को बताना पड़ता है कि मैं फिल्म-निर्माता भी हूं"

करण ने किया खुलासा, "लोगों को बताना पड़ता है कि मैं फिल्म-निर्माता भी हूं"

 Published : Dec 08, 2016 07:39 pm IST,  Updated : Dec 08, 2016 07:39 pm IST

करण जौहर इन दिनों अपने टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ में काफी व्यस्त हैं। वैसे करण पिछले काफी समय से छोटे पर्दे कुछ ज्यादा नजर आने लगे हैं। इसे लेकर करण का मानना है कि वह...

karan- India TV Hindi
karan

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर इन दिनों अपने टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ में काफी व्यस्त हैं। वैसे करण पिछले काफी समय से छोटे पर्दे कुछ ज्यादा नजर आने लगे हैं। इसे लेकर करण का मानना है कि वह छोटे पर्दे पर अपनी अधिक सक्रियता की वजह से फिल्म से अधिक एक 'टेलीविजन पर्सनालिटी' हो गए हैं। 'ऐ दिल है मुश्किल' के निर्देशक सिंगिंग रियलिटी शो 'दिल है हिन्दुस्तानी' में निर्णायक बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि टेलीविजन पर कोई भी ऐसी चीज बची है, जो मैंने नहीं की। डांसिंग के निर्णायक से लेकर, सिंगिंग शो की मेजबानी से लेकर निर्णायक बनने तक, सब कुछ किया है।"

इसे भी पढ़े:-

उन्होंने कहा, "अब मैं टेलीविजन पर्सनालिटी अधिक हूं और ऐसा लगता है कि फिल्में मेरे व्यक्तित्व का आकस्मिक हिस्सा हो गईं हैं।" करण ने मंगलवार को स्टार प्लस के नए शो के संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही।

'कपूर एंड सन्स' के निर्माता 'झलक दिखला जा' और 'इंडियाज गॉट टैलेंट' की मेजबानी कर चुके हैं। उन्होंने कहा, "जब भी मैं कहीं जाता हूं तो लोग मुझसे टेलेंट शो या टॉक शो के बारे में पूछते हैं और यह मेरे लिए असहज करने वाला होता है। कभी-कभी, मैं लोगों से कहता हूं कि मैं फिल्म-निर्माता भी हूं।" करण का मानना है कि छोटे पर्दा बहुत प्रभावशाली माध्यम है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन